Advertisment

तापसी पन्नू ,अनुराग कश्यप पर पड़ी आईटी डिपार्टमेंट की रेड

author-image
Swati Bundela
New Update
तापसी पन्नू: 3 मार्च, 2021 को, तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की प्रॉपर्टीज पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा था।

Advertisment


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, उनकी खोज में पन्नू, कश्यप और उनके सहयोगियों के साथ जुड़े विभिन्न स्थानों पर इनकम में गड़बड़ी, मैनीप्युलेशन और हेरफेर पाया गया, जो अब- कॉन्ट्रोवर्शियल प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स लॉन्च करता है। अधिकारियों ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारी लगभग 300 करोड़ रुपये की हेरफेर की वजह बताने में असमर्थ थे। अधिकारियों ने पन्नू द्वारा प्राप्त कैश में 5 करोड़ रुपये के हेरफेर भी पाए और पन्नू ने अभी तक उन आरोपों का जवाब नहीं दिया है। तापसी पन्नू रेड

आइये जानते हैं तापसी पन्नू केस के बारे में वो सब बातें जो हमे पता होनी चाहिए





  1. यह सर्चेस फैंटम फिल्म्स के खिलाफ टैक्स चोरी की इन्वेस्टीगेशन का एक हिस्सा है। मुंबई और पुणे में 28 स्थानों पर तलाशी ली गई।


  2. सर्चेस ने रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिभाशीष सरकार और कंपनियों केडब्ल्यूऐऍन और एक्ससीड को भी कवर किया।


  3. 2018 में बंद हुई फैंटम फिल्मस के प्रोडक्शन स्टाफ एम्प्लाइज में विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मेंटेना शामिल हैं।


  4. तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से उनकी आने वाली फिल्म के लिए पुणे में शूटिंग के दौरान इनकम टैक्स ऑफिसर्स ने पूछताछ की


  5. अलग-अलग जगह से रेड में व्हाट्सएप चैट लॉग, ईमेल, डॉक्युमेंट्स और कंप्यूटर पेरिफेरल्स को जब्त किया गया।


  6. इनकमटैक्स डिपार्टमेंट ने जारी एक बयान में कहा कि पन्नू द्वारा 5 करोड़ रुपये की कैश प्राप्ति के एविडेंस बरामद किए गए हैं।


  7. चूंकि पन्नू और कश्यप अपने विचारों के बारे में ऑउटस्पोकेन हैं और भारतीय जनता पार्टी के क्रिटिक्स रहे हैं, इसलिए आरोप लगते रहे हैं कि सरकार उन्हें निशाना बना रही है।


  8. महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, “केंद्र सरकार इन तरीकों का इस्तेमाल दबाव बनाने और किसी को भी धमकी देने के लिए करती है जो इसके खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता रखता है। सरकार इन माध्यमों का इस्तेमाल उन लोगों को चुप कराने के लिए कर रही है जो इसके खिलाफ बोलते हैं। ”


  9. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो किसान समर्थक हैं उनके खिलाफ छापे मारे गए।


  10. सरकार के मंत्रियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि छापे पन्नू और कश्यप द्वारा की गई राजनीतिक टिप्पणियों से जुड़े थे। तापसी पन्नू रेड


एंटरटेनमेंट
Advertisment