Advertisment

कौन है लुईस खुर्शीद ? क्यों उनके खिलाफ जारी किया गया वारंट ?

author-image
Swati Bundela
New Update
कौन है लुईस खुर्शीद - डॉक्टर जाकिर हुसैन ट्रस्ट फंड के घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद के खिलाफ जमानती वारंट जारी की गई है। लुइस खुर्शीद उस ट्रस्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेह चुकी है। वही ये वारंट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी के जरिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फर्रुखाबाद जारी किया गया है। लुईस और अतहर फारूकी दोनों के खिलाफ 71 लाख रुपए गबन का आरोप है।

Advertisment



कौन हैै लुईस खुर्शीद ?



लुईस खुर्शीद इंडियन पॉलीटिशियन है, उनके पिताजी एक बुरिएसीएक्ट थे। वही उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अमेरिका से की है। इसके अलावा उन्हें पहले राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह अपनी जवानी के दिनों में राजनीति से दूर रहने की कोशिश करती थी।‌

Advertisment


लुइस के पति का पूरा नाम सलमान खुर्शीद आलम खान है। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ एडवोकेट और लेखक हैं। श्री खुर्शीद वर्तमान में केंद्रीय कानून मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

Advertisment


इसके पहले भी उन पर कथित तौर पर कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और राज बब्बर के रोड शो आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी।



क्या है पूरा मामला

Advertisment


दरअसल मार्च 2010 में जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को 71 लाख केंद्र सरकार की ओर से मिला था। ये पैसा उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, सुनने की मशीन बाटी जाने के लिए दिया गया था। लेकिन जुलाई 2011 में एक जांच से पता चला कि एनजीओ को मिला पैसा उन जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचा था।



इसीलिए इसके लिए ट्रस्ट ने लुइस खुर्शीद और अतहर फारुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी के
Advertisment
आरोप लगाए था। हालांकि खुर्शीद के परिवार ने आरोपों से इनकार किया है।



2017 से चल रही है जांच



इस मामले की जांच 2017 से चल रही है। 2017 में यूपी पुलिस के द्वारा आर्थिक अपराध के लिए उनके खिलाफ कई जिलों में कुल 17 एफ आई आर दर्ज की गईं थी। इसके अलावा दिसंबर 2019 में इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।
न्यूज़
Advertisment