Advertisment

Pearl V Puri On Alleged Rape Allegations : कहां "रातोंरात अपराधी जैसा महसूस कराया गया"

author-image
Swati Bundela
New Update
बलात्कार के आरोपों पर पर्ल वी पुरी: अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) ने आखिरकार नाबालिग से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वर्तमान में जमानत पर बाहर आए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखते हुए एक लंबी पोस्ट की। अपने पोस्ट में, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बीते कुछ हफ़्ते 'भयंकर' रहे हैं।

Advertisment


उन्होंने अपनी दादी और पिता की मौत की खबर भी शेयर की और खुलासा किया कि उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। पोस्ट में, उन्होंने कहा कि उन्हें रातोंरात "अपराधी जैसा महसूस कराया गया" और इसने उनकी सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया, जिससे वह हेल्पलेस फील करने लगे। पुरी ने उन पर विश्वास रखने के लिए अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें कानून और भगवान पर भरोसा है।

बलात्कार के आरोपों पर पर्ल वी पुरी: पढ़िए उनकी पोस्ट का एक हिस्सा

Advertisment


“मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचने का समय है, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार, समर्थन और चिंता जताई है। मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद और मैं #सत्यमेवजाते पर विश्वास रखता हूं। मुझे कानून, अपने देश की न्यायपालिका और भगवान पर भरोसा है। कृपया मेरे लिए दुआ करते रहे।"

जानिए पर्ल वी पुरी केस के बारे में

Advertisment


पर्ल वी पुरी को वालिव पुलिस ने 4 जून को नाबालिग से बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था और उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया था। हालांकि, वसई अदालत द्वारा गिरफ्तारी के 11 दिनों के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत से राहत दी गई थी।



एकता कपूर, करिश्मा तन्ना, दिव्या खोसला कुमार जैसी इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनके समर्थन में आगे आईं। जबकि नाबालिग लड़की की मां ने पुरी के समर्थन में बात की, उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने पुरी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती का जिक्र किया।
Advertisment