Raftaar And Komal File Divorce: शादी के कुछ ही साल बाद हुए अलग

Sanjana
24 Jun 2022
Raftaar And Komal File Divorce: शादी के कुछ ही साल बाद हुए अलग

जाने माने प्रसिध्द रैपर रफ्तार और इंटीरियर डिजाइनर कोमल वोहरा बहुत ही जल्द एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। यह दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले काफी समय से वे दोनों अलग अलग ही रह रहे हैं। उन्होंने 2020 में एक दूसरे से तलाक लेने के लिए केस फाइल कर दिया था। 

लेकिन कोरोना महामारी के चलते सभी प्रक्रियाओ को पूरा होने में देरी होती चली गई। 2020 में फाइल किए गए तलाक का परिणाम जल्द ही आने वाला है। उन दोनों की यह शादी जल्दी ही अपनी आखिरी सांसें भरेगी। वे दोनों 6 अक्टूबर को डायवोर्स पेपर पर अपने हस्ताक्षर करके ऑफिशियली अलग हो जायेंगे।

शादी के कुछ दिन बाद ही हो गए थे अलग

रिपोर्ट के मुताबिक या पता चला है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उन दोनों के रिश्ते में परेशानियां होने लगी थी। इस वजह से शादी के कुछ दिन बाद से ही वे दोनों अपने अपने परिवार के साथ अलग अलग रहने लगे थे। यह बात केवल उनके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही पता थी।

जब इस बात के बारे में टीवी एक्टर कुणाल वोहरा की बहन से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सच बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सच है लेकिन वह इस पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहती।

डिलिन नायर ने कमेंट करने से साफ किया इंकार

घना कसूटा के सिंगर डिलन नायर से जब इस बात पर कमेंट करने के लिए इल्तजा की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कमेंट करने की रिक्वेस्ट को लेकर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया।

हुआ था love at first site

जब वह दोनों पहली बार अपने एक म्यूच्यूअल फ्रेंड के घर पर मिले थे तभी उन्हें लव अट फर्स्ट साइट हो गया था। यह 2011 की बात है। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2016 में शादी करने का फैसला लिया। उन दोनों को देखकर यह नहीं कहा जा सकता था कभी अलग भी हो सकते हैं।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रफ्तार ने लिखा था married my soulmate। लेकिन अब उन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने अकाउंट से एक दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी है।

अगला आर्टिकल