Advertisment

राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में ली अपनी अंतिम सांस

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment






Advertisment

आज राजीव कपूर की 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। खबरों के अनुसार राजीव कपूर को अपने घर में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और बाकी के परिवार जन उनको चेम्बूर के इनलैक्स अस्पताल में लेकर गए। मगर अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने छोटे भाई की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा - ''मैंने अपने छोटे भाई, राजीव को खो दिया है। वो अब इस दुनिया में नहीं रहा। डॉक्टरों ने हर संभव प्रयास किए, मगर राजीव को बचाया न जा सका। मैं इस वक्त अस्पताल में हुँ, और अपने भाई की बॉडी का इंतज़ार कर रहा हुँ।''

दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने राजीव कपूर की एक फोटो शेयर की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है - 'रेस्ट इन पीस'।  नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए इंडस्ट्री और इंडस्ट्री से बाहर के लोग राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Advertisment

पिछले वर्ष ही राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर की कैंसर के कारण मौत हुई थी। और अभी कपूर खानदान इस सदमे से बाहर नहीं आया था कि फिर से एक और झटका लग गया है। 

कौन थे राजीव कपूर ?

राजीव कपूर राज कपूर के तीन बेटों में से एक थे। राज कपूर के तीन बेटों के नाम ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर है। राजीव कपूर की साल 2001 में आर्किटेक आरती सबरवाल से शादी हुई थी। मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। राजीव ने कुछ फिल्मों में काम भी किया था। जिसमे से राम तेरी गंगा मैली दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

abp न्यूज़ में आई खबर के अनुसार राजीव कपूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से डेब्यू किया था। 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए थे। राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है। प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था।

राजीव कपूर की मौत
Advertisment