Advertisment

कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन सेलेब्रिटीज़ ने दिया ट्रिब्यूट

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरियोग्राफर सरोज खान का आज 71 साल की उम्र में निधन होगया। 20 जून को उनको सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Advertisment


आज आयी खबर

Advertisment


उनका निधन गुरु नानक अस्पताल के आई.सी.यू में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। 40 साल के करियर में उन्होंने 2,000 से भी ज़्यादा गाने कोरियोग्राफ किये हैं। सरोज खान को 3 बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने श्री देवी और माधुरी दीक्षित के कई आइकोनिक गाने कोरियोग्राफ़ किये हैं।



उनके निधन की खबर सुनकर पूरे सोशल मीडिया पर उनके लिए ट्रिब्यूट्स दिए जारहे हैं।
Advertisment




माधुरी दीक्षित
Advertisment




माधुरी दीक्षित जिनके ब्लॉकबस्टर गाने सरोज जी ने कोरियोग्राफ़ किये थे उन्होंने शेयर किया।
Advertisment


"मैं बहुत दुखी हूं मेरी दोस्त और गुरु सरोज खान जी के गुज़र जाने की खबर सुनकर। मैं अपने डांस पोटेंशियल को निखारने के लिए उनकी हमेशा ग्रेटफुल रहूंगी। दुनिया ने एक बहुत ज़्यादा टैलेंटेड इंसान को खो दिया है। मैं आपको मिस करूँगी।"



Advertisment
कंगना रनौत



कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर उन्होंने शेयर किया कि सरोज जी एक रेयर आर्टिस्ट थीं जिन्होंने कई लोगों के सुपरस्टार बनने की जर्नी में योगदान किया था।
Advertisment


बता दें सरोज खान ने कंगना के कई गाने जैसे तनु वेड्स मनु के गाने जुगनी, घणी बावरी और मणिकर्णिका के टकटकी को कोरियोग्राफ़ किया था।



शिल्पा शेट्टी कुंद्रा



शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी सरोज जी के जाने का दुख जताया है। वो कहती हैं



"एक लीजेंड हमें छोड़ के चली गयी हैं। आपने मुझे सिखाया था कि कैसे एक्सप्रेस करते हैं... चुराके दिल मेरा सरोज जी चलीं।"



मनीषा कोइराला



मनीषा कोइराला लिखती है कि वो क्लासिकल डांस बचपन से सीखती आ रहीं थी। सरोज जी ने उन्हें फिल्मी डांस करना सिखाया(जिनकी उन्हें कोई नॉलेज नहीं थी)।"एक टफ और महान टास्क मास्टर"।



धर्मेंद्र साहब



लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र सरोज जी को याद करते हुए लिखते हैं कि जब जब वो सेट पर आतीं थीं तो रौनक आजाती थी। धर्मेंद्र साहब की पहली फ़िल्म 'दिल भी तेरा' में वो असिस्टेंट डांस डिरेक्टर थीं।



बाकियों ने भी शेयर किये सरोज जी के साथ यादें



उर्मिला मातोंडकर कहती हैं कि सरोज जी का हर गाना एक मास्टरपीस है।तापसी पन्नू, जेनेलिया डीसूज़ा, जैकलिन फ़र्नान्डिस ,फराह खान, रकुल प्रीत कौर, तम्मना भाटिया, सनी लिओनी, अक्षय कुमार, सुभाष घई, कुणाल कोहली ने अपने अपने ट्रिब्यूट्स शेयर किए।



और पढ़िए- कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन
Advertisment