Advertisment

Taliban Bans Women in Ministry: तालिबान ने महिला कर्मचारियों को मिनिस्ट्री ऑफ़ वीमेन अफेयर्स में जाने से बैन किया

author-image
Swati Bundela
New Update
Taliban Bans Women in Ministry - अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान ने 15 अगस्त को कब्ज़ा कर लिया था और तब से ही यह वहां पर इनकी सोच के हिसाब से बदलाव ला रहे हैं। हाल में ही इन्होंने ऐलान किया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ वीमेन अफेयर्स में महिला कर्मचारी नहीं जा सकती हैं, इस में सिर्फ पुरुष की अल्लॉव किए जाएंगे।

Advertisment

Taliban Bans Women in Ministry



इससे पहले तालिबान ने 20 साल पहले अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा किया था और अब एक बार फिर कर लिया है। महिलाओं को मिनिस्ट्री में बैन करने को लेकर कुछ महिलाएं प्रोटेस्ट भी कर रही हैं। इसी तरीके से अगर अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान काम करते रहे तो वहां की महिलाओं का फ्यूचर कितना ख़राब होगा यह बताना मुश्किल है।

Advertisment

महिलाएं जा रही तालिबान छोड़कर बाहर



तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर 15 अगस्त को कब्ज़ा कर लिया था और उसके बाद से यह सब कानून वहां के बदलते जा रहे हैं खास तौर पर महिलाओं से जुड़ीं। महिलाओं के खुले आम घूमने से लेकर वो क्या पहनती हैं, कैसे पड़ते हैं, और कैसे महिलाएं अपने आप रिप्रेजेंट करती हैं तालिबान सबके खिलाड़ खड़े रहते हैं।

Advertisment


इतनी बंदिशों के चलते 32 महिला फुटबॉलर्स तालिबान को चकमा देकर पकिस्तान पहुंच चुकी हैं। यह अपने परिवार वालों के साथ अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर आगए हैं क्योंकि वहां महिलाओं के लिए बिलकुल भी सेफ माहौल नहीं है और महिलाओं के स्पोर्ट्स खेलने को लेकर भी तालिबान ने बैन लगा दिया है।



इस से पहले तालिबान ने कहा था महिलाएं मिनिस्टर नहीं बन सकती हैं यह तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सभी महिलाओं के लिए अपने आप कह दिया है। ऐसे ही कुछ समय पहले तालिबान ने डिक्लेअर किया था कि महिलाएं अब किसी भी तरीके के स्पोर्ट्स में हिस्सा नहीं ले सकती हैं क्योंकि इससे उनकी बॉडी एक्सपोज़ होती है। इस से पहले इन्होंने कहा था कि महिलाओं को कॉलेज में सिर्फ महिला टीचर्स ही पढ़ा सकती हैं या फिर थोड़े ज्यादा उम्र के पुरुष जिनका करैक्टर अच्छा हो।
न्यूज़
Advertisment