Advertisment

केरल हाई कोर्ट ने लिया ऐतिहासिक फैसला : अब NCC में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी एंट्री

author-image
Swati Bundela
New Update
ट्रांसजेंडर करेंगे NCC : 22 साल की ट्रांसजेंडर हिना हनीफा हुई National Cadet Corps (NCC) में शामिल। इस हफ्ते केरल हाई कोर्ट ने ट्रांसजेंडर को NCC में आने की अनुमति दे कर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जज ने केंद्र सरकार से NCC की एप्लीकेशन प्रोसेस में सुधार लाने के लिए भी कहा, ताकि अधिक ट्रांसजेंडर व्यक्ति हिना की तरह इसे जॉइन कर सकें।

Advertisment

NCC फॉर्म में केवल मेल - फीमेल जेंडर का ऑप्शन है



ये सबकुछ तब शुरू हुआ जब हिना हनीफा ने NCC के लिए अप्लाई करना चाहा ,लेकिन फॉर्म में केवल 2 ही जेंडर का ऑप्शन था ,थर्ड जेंडर का कोई ऑप्शन नहीं था। जैसा कि हिना एक महिला के रूप में पहचानी जाती है, उसने महिला के रूप में अप्लाई किया और उसका फॉर्म स्वीकार नहीं किया गया।

Advertisment

पहले भी हिना एक लड़के के तौर पर जूनियर NCC का हिस्सा रह चुकी है



इसी मुद्दे को लेकर हिना हाईकोर्ट चली गयी। वह पहले भी हिना एक लड़के के तौर पर जूनियर NCC का हिस्सा रह चुकी है। लेकिन उनके जेंडर बदलने के बाद समस्याएं शुरू हो गई थीं। वर्तमान में, हिना केरल यूनिवर्सिटी में B.A (इतिहास) के फर्स्ट ईयर में हैं। वह मलप्पुरम जिले में एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई और पली-बड़ी। खबरों के मुताबिक, उन्होंने 2017 में अपने परिवार से दूर रहना शुरू कर दिया था और जब वह 20 साल की थीं, तब उनकी sex reassignment सर्जरी हुई थी।
Advertisment


"मैं सभी के लिए प्रेरणा बनना चाहता हूं।" - हिना हनीफा


Advertisment

हाई कोर्ट ने लिया अहम फैसला



हाई कोर्ट ने न सिर्फ उसे महिला केटेगरी के तहत अप्लाई करने की अनुमति दी, बल्कि केंद्र से छह महीने के अंदर NCC में
Advertisment
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति देने को भी कहा।



एक इंटरव्यू के दौरान हिना हनीफा ने ऐतिहासिक निर्णय पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, "मैं सभी के लिए प्रेरणा बनना चाहता हूं।" ट्रांसजेंडर करेंगे NCC
ट्रांसजेंडर करेंगे NCC
Advertisment