Advertisment

मां के बाद क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन का भी हुआ कोरोनावायरस से निधन

author-image
Swati Bundela
New Update

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमारी का कोरोनावायरस के कारण बुधवार को निधन हो गया। दरअसल 45 साल की वत्सला का  चिक्कामगलूरू के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं 2 हफ्ते पहले ही उनकी मां चेलुवंबा देवी का भी इस घातक संक्रमण के कारण निधन हुआ था। वत्सला की मृत्यु की घोषणा उनके कोच इरफान सैट द्वारा की गई है। उन्होंने उनकी मृत्यु की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी डाली थी।

Advertisment


वेदा की मां चेलुवंबा देवी का निधन पिछले महीने ही हुआ था। वेेदा ने मां की मृत्यु की जानकारी 24 अप्रैल को ट्विटर के द्वारा दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी बहन कोविड-19 से संक्रमित है और उनकी हालत गंभीर है।



कृष्णमूर्ति ने लिखा था की " मेरी अम्मा के निधन पर मिले संदेशों का सराहना करती हूं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके बिना मेरा परिवार खत्म हो गया है। हम अब अपनी बहन के लिए प्रार्थना करेंगे। मैं कोरोनावायरस नेगेटिव आई हूं और आप मेरी निजता का सम्मान करेंगे तो अच्छा रहेगा। मेरी दुआएं और संवेदनाएं उनके साथ है जो इससे से गुजर रहे हैं।
Advertisment


वहीं कोरोनावायरस के दूसरी लहर के कारण भारत की स्थिति काफी गंभीर है।‌ बुधवार को कोविड-19 महामारी के कुल 4,12,262 नए मामले और 3,980 लोगों की मृत्यु दर्ज हुए हैं।



Advertisment


कोरोनावायरस के मामले बढ़ने के कारण आईपीएल हुआ निलंबित



Advertisment

भारत में बिगड़ती स्थिति के कारण बी.सी.सी.आई (BCCI) ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं कई खिलाड़ियों के कोरोनावायरस पॉजिटिव निकलने के वजह से यह निर्णय लिया गया था। विवरण के अनुसार जितने भी बचें हुए मैच हैं, वह इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। बी.सी.सी.आई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी साझा करते हुए कहा की यदि आईपीएल पूरी तरह से रद्द हो जाएगी तो बी.सी.सी.आई 2500 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा।



सौरभ गांगुली ने कहा की " हमें अन्य बोर्डों से बात करनी होगी और देखना होगा कि क्या टी 20 विश्व कप से पहले कोई उपाय निकाला जा सकता है... बहुत सी चीजें शामिल हैं और हम धीरे-धीरे उन पर काम करना शुरू कर देंगे। जब हमने दुबई में टूर्नामेंट शुरू किया था, तब यूएई (UAE) में 700 के करीब मामले थे, जो बाद के चरणों में कुछ 100 मामलों के कारण बढ़ गए।" वेदा कृष्णमूर्ति बहन कोरोनावायरस

Advertisment