/hindi/media/post_banners/8SBfsqeAwn8NXVqRs4Mp.png)
संजय राजौरा कौन है? हाल ही में मशहूर कॉमेडियन संजय राजौरा के खिलाफ एक महिला ने बड़े ही गंभीर आरोप लगाए है। 23 सितंबर को एक महिला ने metoo_tara नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से कॉमेडियन पर यौन शोषण और जबरन सेक्स करने जैसे बड़े आरोप लगाए है। आपको बता दे कि संजय राजौरा ऐसी तैसी डेमोक्रेसी टीम का हिस्सा है।
इस MeToo अकाउंट ने तारा (एक उपनाम) और राजौरा के बीच हुई घटनाओं को एक कहानी के रूप में वर्णित किया है। उसने पोस्ट में "मुख्य रूप से उस समय पर ध्यान केंद्रित किया है जब मैं उनसे मिली थी और यह हमारी पहली मीटिंग की वजह थी"। 20 वर्षीय लड़की ने दावा किया कि वह राजौरा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मिली थी। महिला ने कहा कि वह उनकी "राजनीतिक रूप से सही राय" के कारण उनसे इम्प्रेस थीं। यहाँ पढ़िए महिला की पूरी पोस्ट।
संजय राजौरा कौन है? (Who is Sanjay Rajoura)
- संजय राजौरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और ऐसी तैसी लोकतंत्र समूह का हिस्सा हैं जो मुख्य रूप से राजनीतिक व्यंग्य (political satire) में हैं। इस ग्रुप में वरुण ग्रोवर और राहुल राम भी हैं।
- कॉमेडी करने से पहले संजय राजौरा एक सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम किया करते थे।
- 2009 में उन्होंने पहली बार अपने दोस्त और साथी कॉमेडियन अबीश मैथ्यू के बहुत बोलने पर दिल्ली में एक ओपन माइक इवेंट में परफॉर्म किया था।
- आरोप लगाने वाली महिला ने अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में लिखा, “मैं तारा हूं और यह अकाउंट एक व्यक्ति के साथ मेरे कुछ अनुभवों को शेयर करने के लिए है। मैं गुमनाम रहना चाहती हूं"।
- लड़की ने आरोप लगाया है कि राजौरा अपने फोन में उसका एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करना चाहता था जिसके लिए वह कम्फर्टेबल नहीं थी। फिर उसके बाद उसने न्यूड वीडियो की जगह इंटिमेट वीडियो शूट करने को लेकर मान गया।
- उसने आगे आरोप लगाया कि कॉमेडियन ने उसे ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया और उसके मुंह में जबरदस्ती सिगरेट डाली।
- लड़की ने यह भी कहा कि उसे ये पेनफुल रियलाइज़ेशन समझने में काफी वक़्त लग गया। उसे कुछ महीने पहले महसूस हुआ कि उसके साथ जो हुआ वो बिल्कुल गलत था।
- इन सभी आरोपों पर अबतक कॉमेडियन संजय राजौरा का कोई जवाब नहीं आया है।