Sirisha Bandla कौन हैं ? अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की महिला

Swati Bundela
02 Jul 2021
Sirisha Bandla कौन हैं ? अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की महिला Sirisha Bandla कौन हैं ? अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की महिला
सिरिशा बांदला कौन हैं : भारतीय अमेरिकी सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन और चार अन्य सदस्यों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं। बांदला न्यू मैक्सिको से Virgin Galactic’s winged rocket ship में उड़ान भरेगी। सिरिशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रही है, यह सभी भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का माहौल है।

सिरिशा बांदला कौन हैं ?



  • गुंटूर आंध्र प्रदेश में जन्मी बांदला (34) अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला होंगी। तेलुगु मूल की ये वैज्ञानिक ह्यूस्टन, टेक्सास में पली- बढ़ी है।

  • बांदला ने 2015 में वर्जिन गेलेक्टिक में एक सरकारी मामलों के मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में कंपनी के रैंकों के माध्यम से प्रगति की। वह अब Virgin Galactic के लिए सरकारी मामलों की प्रेजिडेंट हैं।

  • बांदला वर्जिन ऑर्बिट के लिए वाशिंगटन ऑपरेशन की मैनेजमेंट टीम का भी हिस्सा थी। टीम ने हाल ही में एक 747 विमान का उपयोग करके अंतरिक्ष में एक उपग्रह लॉन्च किया।

  • बांदला ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से aeronautical engineering में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी हासिल की है।

  • अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने कमर्शियल स्पेसफ्लाइट फेडरेशन (CSF) में एक अंतरिक्ष नीति की नौकरी के लिए काम किया।

  • सीएसएफ में शामिल होने से पहले, उन्होंने ग्रीनविले, टेक्सास में एल-3 कम्युनिकेशंस में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में sophisticated aircraft components को डिजाइन करने के लिए काम किया।

  • वह वर्तमान में अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी और फ्यूचर स्पेस लीडर्स फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्शन के सदस्य के रूप में कार्य कर रही है। वह पर्ड्यू यूनिवर्सिटी की यंग प्रोफेशनल एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य भी हैं।

  • बांदला अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली चौथी भारतीय और यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला होंगी। उनके बाद राकेश शर्मा, जो अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे, कल्पना चावला और भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हैं।

अगला आर्टिकल