Advertisment

Andhra Pradesh : परिवार की मर्ज़ी से शादी करने से किया मना ,तो घरवालों ने ज़िंदा जला दिया

author-image
Swati Bundela
New Update
परिवार ने महिला को लगाई आग: आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के रायचोटी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक़ यहां एक 20 वर्षीय लड़की को उसके परिवार के सदस्यों ने आग लगा दी थी, क्योंकि उसने उनकी इच्छा के अनुसार शादी करने से इनकार कर दिया था।

Advertisment

लड़की को कोई और लड़का पसंद था ,लेकिन घरवालों ने एक नहीं सुनी



ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने माता-पिता के सामने कबूल किया कि उसके माता-पिता द्वारा शादी के लिए लाए गए लड़के उसे पसंद नहीं थे। बताया जा रहा है कि लड़की किसी अन्य पुरुष के साथ रिलेशन में थी और उससे शादी करना चाहती थी।

Advertisment


महिला को वर्तमान में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी जली हुई चोटों का इलाज चल रहा है। रायचोटा सर्कल के इंस्पेक्टर राजू ने कहा, "रायचोटी शहर के कोठापल्ली इलाके की 20 वर्षीय तसिम ने हमें दिए अपने बयान में कहा कि उसके माता-पिता लंबे समय से उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे लेकिन वह उन सभी को रिजेक्ट करती रही। वह एक लड़के से प्यार करती है लेकिन उसके माता-पिता उससे शादी करने के खिलाफ थे और उसे किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे।"



इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला और उसके परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, 'मंगलवार की शाम को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।'
Advertisment


क्या है पीड़ित लड़की का बयान ?



तसीम ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके
Advertisment
माता-पिता ने उसके भाई के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। वो तो उसकी बहन उसे पास के अस्पताल ले गई। पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास के आरोप में महिला के परिवार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



इंस्पेक्टर राजू ने कहा, “सूचना मिलने पर हम अस्पताल पहुंचे और उसका बयान दर्ज किया। महिला के माता-पिता और छोटे भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।" परिवार ने महिला को लगाई आग
Advertisment