5 तानें जो अक्सर पतली लड़कियों को सुनने पड़ते हैं

मनुष्य के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं और बहुत बार इस बदलाव को रोकना मुश्किल होता है, पर बहुत से लोग इसे दूसरों की मजबूरी मानकर उन्हें बहुत से ताने देने लगते हैं। आज इस वेब स्टोरी से हम जानेंगे वो ताने जो पतली लडकियों को सुनने मिलते हैं।(image credit-Vecteezy)

तुम कुछ खाती क्यों नहीं हो

ये तानें हर लड़की को सुनने को मिलते हैं पर किसी को क्या पता वो लड़की कितना खाती है कितना नहीं। ऐसे किसी को बिना जाने बोल देना ये गलत है। बहुत बार बहुत से लोग खाते ज़रूर हैं पर उनके शरीर में लगता नहीं है ऐसे में उन्हें ये बोलना निंदनीय हो सकता है।(image credit-DeviantArt)

तुम बचपन से पतली हो या अब हुई हो

किसी को उनके शारीरिक स्थिति के बारे में बुरी तरीके से पूछना बिल्कुल गलत है और उसी के साथ उसके पीछे की वजह पूछना वो भी बिना किसी संकोच के ये शर्मनाक हो सकता है। जो व्यक्ती पूछे उसके लिए भी और जिनसे वो पूछे उनके लिए भी। (image credit-Playground AI)

बस थोड़ी ओर मोटी हो जाओगी तो सुन्दर लगोगी

हर मनुष्य सुन्दर होता है और सभी मनुष्यों के अलग ओपिनियन होते हैं। पर किसी को ये कह देना की मोटी होने के बाद सुन्दर लगने लगोगी ये गलत है किसी की सुन्दरता को नापने का मापदंड वज़न से नहीं होना चाहिए। (image credit-Operation AI)

तुम्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहिए

किसी भी मनुष्य को किसी पर ज़ोर डालने का अधिकार नहीं है। पर फिर भी लोग पतली लडकियों को बार - बार कहते हैं कि आप जिम् जॉइन करो, खाने में बदलाव करो, नॉन वेज खाना शुरू करो ये सभी बातें सुझाव के रूप में अच्छी लगती हैं। इसे अपनाना ना अपनाना उस व्यक्ति पर है।(image credit-Adobe stock)

तुम बीमार हो क्या

पतले होना बीमारी का कारण हो ये ज़रूरी नहीं है। पतले लोगों में भी एनर्जी होती है और वो लोग भी काफ़ी ऐक्टिव होते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति पतला है उसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो बीमार है या वो बहुत कमजोर है। (image credit-Everypixel.com)