Strong Relationship: 5 झूठ जो आपके रिश्ते को बनायेंगे मजबूत

ईमानदारी हमारे रिश्तों को मजबूत और स्वस्थ बनाती है। लेकिन कुछ झूठ भी हमारे रिश्तों में प्यार बनाये रखते हैं और रिलेशन को मजबूत बनाते हैं। लेकिन कभी भी धोखा देने या हेरफेर करने के लिए रिश्तों में झूठ नहीं बोलना चाहिए। (Image Credit - StykeCraze )

आप बहुत अच्छे लगते हैं

अपने पार्टनर से यह बोलना कि आप बहुत अच्छे लग रहे हैं उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और उन्हें प्यार महसूस करा सकता है। यह आप तब भी कर सकते हैं जब आपको बहुत ज्यादा अच्छा न महसूस कर रहे हों। यह छोटा सा काम आपके रिश्ते को मजबूत बना देगा। ( Image Credit -Lovin )

आई अंडरस्टैंड

कभी-कभी आपके पार्टनर के साथ क्या हो रहा है, इसे पूरी तरह से समझना बहुत कठिन हो सकता है। कुछ स्थितियों में "आई अंडरस्टैंड" कहना सिमपैथी शो करता है और आपके पार्टनर को दिखाता है कि आप उनके साथ हैं, भले ही आप उनके अनुभव को पूरी तरह से समझ ना रहे हों। ( Image Credit - LovetToKnow )

मुझे आपकी यह बात परेशान नहीं करती

रिश्तों में छोटी-मोटी झुंझलाहट होना तो आम बात है। चाहे वह एक कैसी भी आदत हो या कोई भी गलती, जिसका ज्यादा महत्त्व नहीं उसे नज़रअंदाज़ करना चाहिए और अपने पार्टनर को बोलना चाहिए कि उनकी वह आदत आपको ज्यादा परेशान नहीं करती। ( Image Credit - Relevant Magazine )

मुझे आपका बनाया खाना पसंद है

अगर आपका पार्टनर खाना बनाने का प्रयास करता है, भले ही यह अच्छा ना बना हो पर उन्हें बोले की मुझे आपका खाना बनाना बहुत पसंद है, इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और आगे वह आपको स्वादिस्ट खाना बना कर भी खिला सकते हैं। ( Image Credit - Building Jerusalem )

आई ट्रस्ट यू

किसी भी रिलेशनशिप में ट्रस्ट सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही आनेस्ट और ट्रांसपेरेंट होना भी जरूरी है। कभी ऐसा समय हो सकता है जब आपके साथी पर आपको भरोषा ना हो तब भी उन्हें कहें की आप उनपर ट्रस्ट करते हैं। आप उनके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकता है। ( Image Credit - A.P.A. )