जानिए नई फैमिली शुरू करने के लिए क्यों जरूरी होती है पैटरनिटी लीव

पैटरनिटी लीव एक ऐसी पॉलिसी है जिसमें कर्मचारियों को पिता बनने के बाद छुट्टी दी जाती है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान देती हैं ऐसे में बच्चे संभालने में पुरुषों की भी बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए। जानिए पैटरनिटी लीव के यह फ़ायदे (Image Credit - Freepik)

1. पिता और बच्चे का बॉन्ड

जब पिता अपने काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर बच्चों के साथ समय बीताता है तो उससे पिता और बच्चे का संबंध मजबूत होता है। वह अपने बच्चे को अच्छी तरीके से समझ पाता है। (Image Credit - Freepik)

2. जेंडर इक्वालिटी

किसी कंपनी में कर्मचारियों को पैटरनिटी लीव देना जेंडर इक्वालिटी की एक मिसाल कायम करता है। साथ ही साथ जेंडर स्टीरियोटाइप्स को भी तोड़ने में मदद करता है। (Image Credit - Pinterest)

3. पिता को एडजस्ट करने में मदद

घर में एक नया सदस्य आने के बाद घर का माहौल बहुत हद तक चेंज हो सकता है। भले ही इसमें रात को जागना हो या बच्चों के रोने को बार-बार शांत करना। ऐसे में छुट्टी लेने पर पिता घर के माहौल के हिसाब से अच्छे से एडजस्ट हो पाता है और आगे के समय को कैसे मैनेज करना है इसको भी फिगर आउट कर पाता है। (Image Credit - Freepik)

4. मां की मदद

पैटरनिटी लीव लेने पर पिता जब बच्चों की इक्वल जिम्मेदारी लेता है तो इससे मां की भी बहुत मदद होती है। भले ही वह प्रेगनेंसी के बाद खुद के हेल्थ को संभालना हो या बच्चे को। (Image Credit - Freepik)

5. डबल लव

बच्चों को मां और पिता का समान रूप से प्यार मिल पाता है। माता-पिता भी इस नए रिलेशन को अच्छे से समझ पाते हैं और फैमिली के रिलेशंस भी अच्छे होते हैं। (Image Credit - Freepik)