बच्चों की ये आदतें हो सकती हैं खतरनाक

हर एक बच्चा अपने आप में अलग होता है कुछ बच्चे बहुत ही शांत होते हैं तो कुछ बहुत ही तेज और सबमें आकाग अलग आदतें होती हैं जो कभी ना कभी उनके लिए खतरा साबित हो सकती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं बच्चों को वो आदतें- (Image Credit -Freepik)

काटने की आदत

बच्चे निराशा व्यक्त करने या ध्यान खीचने के तरीके के रूप में काटने की आदत दाल सकते हैं। इससे बच्चे और दूसरों दोनों को शारीरिक नुकसान हो सकता है। (Image Credit -Only my health )

जरूरत से ज्यादा इन्टरनेट का इस्तेमाल

टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग के साथ, बच्चे असुरक्षित ऑनलाइन एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं या अजनबियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। (Image Credit -Freepik)

बिना सावधानी के दौड़ना या चढ़ना

बच्चे बिना सावधानी के कुछ भी काम करने लगते हैं जिसमें अक्सर दौड़ना और चढ़ना शामिल होता है। खतरों के बारे में जागरूकता की कमी से गिरने या टकराव जैसी दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।(Image Credit -Only my health)

ब्रश ना करना

कुछ बच्चों की आदत होते है कि वे साफ़-सफाई से दूर भागते हैं जिसमें ब्रश न करना एक बहुत ही आम बात है लेकिन इससे उन्हें ओरल हेल्थ की कई समस्याएं हो जाती हैं। (Image Credit -Canva)

किसी भी चीज को निगलना

छोटे बच्चों में चीजों को मुंह में डालने की आदत हो सकती है, जिससे उनका दम घुट सकता है या हानिकारक पदार्थ उनके शरीर में जा सकते हैं।(Image Credit -Nari Punjab Kesari)

सेफ्टी गियर का इस्तेमाल नहीं करना

बाइक चलाते या स्केटिंग करते समय हेलमेट जैसे सुरक्षा गियर के उपयोग को नजरअंदाज करने से चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।(Image Credit -DepositePhotos)