बच्चों को मदद करना सिखाना कितना जरूरी?

जिंदगी में किसी की मदद करने के बाद जो फीलिंग आती है बहुत ही अलग होती है। अपनी जिंदगी की उलझन में दूसरों की मदद करना आज के समय में कोई छोटी बात नहीं। आज हम आपके साथ शेयर करेंगे कि बच्चों को मदद करना क्यों सीखना चाहिए- (Image Credit: Pinterest)

अच्छे नागरिक

अगर हम बच्चों को मदद करना सिखाएंगे तब वे देश के अच्छे नागरिक कहलाएंगे। आप देख सकते हैं कि देश पर जब बड़ी-बड़ी आपदाएं आई हैं हम एक साथ मिलकर बचकर निकल सकते हैं। इसलिए बच्चों को मदद करना जरूर सीखना चाहिए।(Image Credit: Pinterest)

दया-भावना पैदा होती

मदद करने से बच्चों के अंदर दया भावना पैदा होती है। उनके अंदर संवेदनशीलता आती है जिससे वह दूसरों के दुख को समझने में सक्षम हो जाते हैं। इसके साथ ही वह किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति का मजाक नहीं बनाते।(Image Credit: Pinterest)

दूसरों की स्थिति को समझना

मदद करने से हम दूसरों की स्थिति को समझने के योग्य बनते हैं क्योंकि हम उस स्थिति को करीब से देखते हैं और जानते हैं कि लोग किन-किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इसलिए बच्चों को मदद करना जरूर सिखाना चाहिए।(Image Credit: Pinterest)

समाज में इज्जत

मदद करने से बच्चों को सभी लोग पसंद करने लगते हैं। उनकी समाज में इज्जत बनती है। लोग उनकी तारीफ करते हैं। इससे बच्चे बार-बार मदद करने की तरफ जाने लगते हैं।(Image Credit: Pinterest)

Inner Satisfaction आती है

जब बच्चे मदद करना सीखते हैं तो उनके अंदर आंतरिक संतुष्टि पैदा होती है। वह असल में जिंदगी जीने का मकसद जान लेते हैं। उनके अंदर एक तृप्ति भावना आती है जिससे उन्हें दोबारा मदद करने की इच्छा जागती है।(Image Credit: Pinterest)

जिंदगी के प्रति नजरिया बदलता है

जब हम बच्चों को मदद करना सिखाते हैं तब उनका जिंदगी जीने का नजरिया बदलता है। बच्चे समझने लग जाते हैं कि जिंदगी इतनी आसान नहीं है। खुद के विकास के साथ-साथ दूसरों को भी साथ लेकर चलना जरुरी है।(Image Credit: Pinterest)