स्टॉकिंग से बचने के लिए इन स्टेप्स को तुरंत करें फॉलो

स्टॉकिंग करना एक प्रकार का हैरेसमेंट है। यदि आपको कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई आपका पीछा कर रहा है या आपको स्टॉक करने की कोशिश कर रहा है तो आप तुरंत इन स्टेप्स को फॉलो करके स्टॉकिंग से बच सकती हैं (Image Credit - Pinterest)

1. अकेले बाहर ना जाएं

यदि आपको ऐसा महसूस होता है कि कोई आपको स्टॉक कर रहा है तो कभी भी घर से बाहर अकेले ना निकले। हमेशा अपने साथ किसी दोस्त को या प्रिय जन को साथ रखें। (Image Credit - Pinterest)

2. प्रियजनों को बताएं

स्टॉकिंग की बात अपने परिवार वालों को या अपने दोस्तों को जरूर बताएं। उन्हें इस बारे में अवेयरनेस होनी चाहिए और उन्हें अपना सपोर्ट सिस्टम बनाएं। (Image Credit - Pinterest)

3. अपना रूटीन बदलें

जितना हो सके अपने रूटीन को बदलने की कोशिश करें। जैसे कि घर से निकलने का समय या वापस आने का समय। या हो सके तो आप कोई दूसरे रास्ते से घर आए। (Image Credit - Mom Junction)

4. पुलिस की मदद लें

हमेशा ऐसे केसेस में पुलिस की मदद लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे मामलों में जितना जल्दी हो सके पुलिस की मदद लें। (Image Credit - Pinterest)

5. इंसीडेंट्स को रिकॉर्ड करें

स्टॉकिंग के समय जब भी वह इंसान जिस समय मिलता है या जिस रास्ते पर जाता है, कौन से दिन मिलता है, उसका हुलिया कैसा है, इत्यादि बातों को नोट करें और इसका एक रिकॉर्ड रखें। इससे पुलिस की भी मदद होगी। (Image Credit - Pinterest)

6. घर पे सर्विलांस सिस्टम लगाएं

वह स्टॉकर आपके घर तक भी पहुंच सकता है। इसीलिए अपनी सुरक्षा के लिए घर पर सर्विलांस सिस्टम जैसे कि कैमरा लगाएं। (Image Credit - Pinterest)