पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए करें इन चीजों का सेवन

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पीरियड्स क्रैंप्स होता है जिससे उनके पेट में बहुत दर्द होता है। कुछ महिलाओं को तो इतना दर्द रहता है वो कोई काम नहीं कर पाती ही बेड से उठ पाती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपको पीरियड क्रैंप से राहत दिला सकते हैं। (Image Credit : NDTV.com)

Banana

केला पीरियड्स क्रैंप्स को कम करने में बहुत ही सहायक माना जाता है। इसमें पाए जाते हैं विटामिन बी 6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व। केला खाने से मसल्स को आराम मिलता और ब्लोटिंग भी नही होता है।(Image Credit : Everyday Health)

Dark Chocolate

डार्क चॉकलेट खाने से पीरियड्स के दर्द और तनाव दोनो से ही राहत मिलती है। डार्क चॉकलेट में पाया जाता है मैग्नीशियम जो कि मसल्स को आराम पहुंचाता है और स्ट्रेस भी कम करता है।(Image Credit : Alphafoodie)

Green Leafy Vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती हैं और पीडियड्स के दौरान वीकनेस हो जाता है तो अगर आप पीरियड्स के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं तो वीकनेस नहीं होता साथ ही साथ आपको पीरियड्स पेन से आराम मिलता है।(Image Credit : Unlock Food)

Nuts

नट्स में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि ओमेगा 3 फैटी एसिड और साथ ही साथ इसमें पाया जाता है एंटी इंफ्लेमेटरी गुण। पीरियड्स के दौरान नट्स का सेवन करने से आपको पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है।(Image Credit : Fine Dining Lovers)

Ginger

पीरियड्स क्रैंप्स के लिए अदरक बहुत ही लाभकारी माना जाता है। पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन करने से आपके मसल्स सिकुड़ते नही हैं और आपको पीरियड्स पेन से राहत मिलती है।(Image Credit : EatingWell)