Menstruation के बारे में ये बेसिक चीजें जाने

हमारे समाज में पीरियड्स को लेकर आज भी लोगों के मनों में स्टिग्मा मौजूद है। पीरियड्स के बारे में बात करने में शर्म महसूस की जाती है। जब तक इसके बारे में बात नहीं होगी, यह नॉर्मलाइज नहीं किया जाएगा। चलिए आज पीरियड की बेसिक जानकारी प्राप्त करते हैं- (Image Credit: Freepik)

Meaning

पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं को 4 से 7 दिन के बीच रक्तस्राव होता है। जब लड़कियां प्यूबर्टी में आना शुरू हो जाती है तब उन्हें पीरियड आने शुरू हो जाते हैं। इसके कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर भी काफी बदलाव आते हैं। (Image Credit: Pinterest)

Symptoms

पीरियड्स के दिनों में बहुत सारे लक्षण दिखाई देते हैं जैसे सिर दर्द, पेट दर्द, क्रैंप्स, पीठ के नीचे दर्द, मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग, लो सेक्स ड्राइव, नौसीया, डिप्रेशन, एंग्जायटी और एक्ने आदि। कई बार इन लक्षणों से निपटना एक महिला के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। जिस कारण वह दिन के सामान्य काम भी नहीं कर पाती । (Image Credit: Pinterest)

PMS

प्री मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम ऐसे लक्षणों का समूह है जो महिलाओं को पीरियड से एक हफ्ता पहले या पीरियड्स के दिनों में दिखाई देते हैं। इन दिनों में महिलाओं को शारीरिक मानसिक और भावनात्मक बदलावों से गुजरना पड़ता है। कई बार यह इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि महिलाएं दिन के काम भी नहीं कर पाती। (Image Credit: Freepik)

PCOS/PCOD

आजकल के लाइफस्टाइल के कारण PCOS और PCOD महिलाओं में एक आम समस्या है। पीसीओडी में महिलाओं की ओवरी में प्रीमेच्योर एग रिलीज होना शुरू हो जाते हैं। जिसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल है। दूसरी तरफ PCOS ज्यादा खराब स्थिति है जिसमें ओवरसीज एग रिलीज करना बंद कर देती है। यह एक मेटाबॉलिक सिंड्रोम है। (Image Credit: Pinterest)

Myths

हमारे समाज में पीरियड से जुड़ी बहुत सारे मिथ या अफवाहें मौजूद हैं, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं जैसे पीरियड में महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं। इन्हें किचन में नहीं जाना चाहिए, कई घरों में महिलाओं को पीरियड्स में खाना बनाने नहीं दिया जाता, इन दिनों में प्रेगनेंसी नहीं हो सकती, पीरियड ब्लड गंदा होता है आदि। इन पर ध्यान देने की नहीं बजाय सच जानने की जरूरत है। (Image Credit: Pinterest)