क्या 35 साल की महिला को मेनोपॉज हो सकता है? यदि हाँ तो जानिए इसके कारण

आज कल महिलाओं में मेनोपॉज को लेकर कई सवाल होते हैं और उन्हें उनके सवालों का जवाब भी चाहिए होता है। महिलाओं में मेनोपॉज की उम्र वैसे भी साइंटिफिक और मेडिकल तौर पर 51 साल बताई गई है। आइये जानते हैं कि क्या 35 की उम्र में मेनोपॉज हो सकता है।(Image Credit-Adobe stock)

क्या है मेनोपॉज की सही उम्र

प्राकृतिक मेनोपॉज की औसत उम्र लगभग 51 वर्ष बताई गई है। लेकिन कुछ महिलाएं अपेक्षित आयु से बहुत पहले मेनोपॉज से गुजर सकती हैं। (Image Credit-Acibadem)

क्या 35 की उम्र में मेनोपॉज हो सकता है?

हां, महिलाओं में 35 वर्ष की उम्र में समय से पहले मेनोपॉज का अनुभव करना संभव है। जिसे समय से पहले डिम्बग्रंथि अपर्याप्तता (पीओआई) या समय से पहले मेनोपॉज भी कहा जाता है।(Image Credit-Ekmek ve Gul)

जल्दी मेनोपॉज होने के कारण

जल्दी मेनोपॉज के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें जेनेटिक कारक, ऑटोइम्यून विकार, कुछ मेडिकल कंडीशन (जैसे कीमोथेरेपी या विकिरण), अंडाशय को शल्य चिकित्सा द्वारा हटाना और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी कारण बन सकती हैं।(Image Credit-Erken Menopoz)

क्या हो सकते हैं अर्ली मेनोपॉज के लक्षण

अर्ली मेनोपॉज के लक्षण प्राकृतिक मेनोपॉज के जैसे ही होते हैं। जैसे- अनियमित पीरियड्स, अचानक बुखार वाली गर्मी महसूस करना, रात का पसीना, वजाइना में ड्राईनेस, मेंटल चेंजेस, नींद संबंधी परेशानियां, सेक्सुअल नीद में बदलाव और थकान। (Image Credit-H.C.)

अगर अर्ली मेनोपॉज अनुभव हो तो क्या करें

अगर किसी महिला को संदेह है कि उसे जल्दी मेनोपॉज का अनुभव हो सकता है। तो उचित जानकारी और मार्गदर्शन के लिए किसी बेहतरीन डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।(Image Credit-T24)

Disclaimer

प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।(Image Credit-Acibadem)