क्या पीरियड्स के कारण एनीमिया हो सकता है?

महिलाओं में पीरियड के दौरान ब्लड लास होना एकदम आम बात है, पीरियड की वजह से महिलाओं को कई सारी समस्याओं को फेस करना पड़ता है जिसमें से एक एनीमिया भी कहा जा सकता है। आइये जानते हैं कि क्या पीरियड से एनीमिया हो सकता है?(Image Credit-Unsplash)

क्या पीरियड से एनीमिया हो सकता है

अगर इस बात की चर्चा की जाए कि क्या पीरियड से एनीमिया हो सकता है तो यह सच है और इसका जवाब हां है। एनीमिया तब होता है जब शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी होती है जिससे थकान, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। (Image Credit-Unsplash)

क्या हो सकते हैं कारण

आइये जानते हैं कि पीरियड के कारण एनीमिया होने की क्या वजह हो सकती हैं। (Image Credit-Unsplash)

खून की कमी

पीरियड में गर्भाशय की परत का निकलना शामिल होता है, जिसमें ब्लड होता है। भारी पीरियड ब्लीडिंग (मेनोरेजिया) से ब्लड लॉस हो सकती है, खासकर अगर यह कई दिनों तक होती है। (Image Credit-TOI)

आयरन की कमी

ब्लड में रेड ब्लड सेल्स में आयरन होता है और अत्यधिक पीरियड ब्लीडिंग शरीर के आयरन को ख़त्म कर सकता है। आयरन हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जो ब्लड में ऑक्सीजन पहुंचाता है। (Image Credit-Unsplash)

बार-बार पीरियड होना

कुछ महिलाओं में पीरियड छोटा होता है, जिसका अर्थ है कि उनके पीरियड ज्यादा बार होते हैं। इससे बार-बार खून की कमी हो सकती है जिससे एनीमिया हो सकता है। (Image Credit-Unsplash)

लंबे समय तक पीरियड

लंबे समय तक चलने वाले पीरियड से ब्लड लॉस बढ़ जाती है, जिससे महिलाओं में एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। (Image Credit-Unsplash)

हाई ब्लीडिंग और ब्लड क्लॉटस

कुछ मेडिकल कन्डीशन जैसे वॉन विलेब्रांड रोग या प्लेटलेट फ़ंक्शन प्रॉब्लम, भारी पीरियड ब्लीडिंग का कारण बन सकती हैं और एनीमिया के खतरे को बढ़ा सकती हैं। (Image Credit-Unsplash)

गर्भाशय फाइब्रॉएड

गर्भाशय में ये गैर-कैंसरयुक्त वृद्धि पीरियड में भारी ब्लीडिंग का कारण बन सकती है, जिससे समय के साथ एनीमिया हो सकता है। (image credit - Fibroid institute )

पीरियड संबंधी समस्या

मेनोरेजिया या मेट्रोरेजिया जैसी स्थितियों के कारण अप्रत्याशित और भारी पीरियड हो सकता है, जो एनीमिया में योगदान देता है। (Image Credit-Everyday Health)

Disclaimer

इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।(Image Credit - Freepik)