औरतें जरूर जानें ये कॉमन हेल्थ इश्यूज

मानव का शरीर प्रकृति की एक उत्कृष्ट रचना है। परंतु कभी-कभी ना चाहते हुए भी इंसान को कई प्रकार के हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ता है। खासकर कि औरतों में भी कई प्रकार के हेल्थ कंसर्न्स हो सकते हैं। उनके बारे में सही अवेयरनेस और जानकारी ही आपके हेल्थ को सही रखने में मदद कर सकती है। (Image Credit - Freepik)

हार्ट प्रॉब्लम

आज भी कार्डियोवैस्कुलर डिसऑर्डर डेथ का नंबर वन कारण है। महिलाओं में भी आज ये तेज़ी से बढ़ रहा है। आजकल कई औरतों को हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल इत्यादि है। ऐसे में अपने हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। (Image Credit - News Medical)

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाली एक ऐसी बीमारी है जो कि ग्लोबल फीमेल पापुलेशन को बहुत इफेक्ट करती है। इसके बारे में अवेयरनेस बहुत जरूरी है। (Image Credit - Pinterest)

सर्विकल कैंसर

आजकल महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर की बीमारी बढ़ने लगी है और बहुत सी महिलाएं अभी भी इसको लेकर जागरूक नहीं हैं। ऐसे में इसके बारे में सही जानकारी और जागरूकता होना बहुत जरूरी है ताकि सही समय पर उचित स्टेप उठाया जाए। (Image Credit - Pinterest)

ऑटोइम्यून डिजीज

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें बॉडी के सेल्स बाहर के वायरस इत्यादि पर अटैक करने की जगह हेल्दी सेल्स पर अटैक करने लगते हैं। यह बीमारी पापुलेशन में धीरे-धीरे फैल रही है। इसके बारे में भी लोगों की जागरूकता होना बहुत जरूरी है। (Image Credit - Freepik)

गाइनोलॉजिकल हेल्थ

महिलाओं में कई प्रकार के गाइनोलॉजिकल हेल्थ इश्यूज आना भी आजकल सामान्य हो गया है। जैसे कि मेंस्ट्रूअल साइकिल में परिवर्तन। वेजाइनल इश्यूज इत्यादि जिनके बारे में जागरूकता और जानकारी जरूरी है। (Image Credit - file image)