फ़ूड जो आपके पीरियड के दर्द को बढ़ा सकते हैं

पीरियड के समय में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं जिसमे से एक है पीरियड के दौरान दर्द। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ फ़ूड खाने से भी आपका यह पीरियड पेन और ज्यादा दर्दनाक हो सकता है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो फ़ूड-(Image Credit-File Image)

कैफीन

कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक और और ड्रिंक्स में पाए जाने वाले कैफीन का अधिक सेवन ब्लड वेसल्स को संकुचित कर सकता है और ऐंठन और दर्द को बढ़ा सकता है।(Image Credit-Myupchar)

ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स

हाई शुगर वाले खाद्य पदार्थ और ड्रिंक शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। जो पीरियड्स में ऐंठन और दर्द को बढ़ा सकते हैं।(Image Credit-Times Now Navbharat)

फैटी और ऑयली फूड्स

ज्यादा फैट वाले और ऑयली फ़ूड खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे आपका पीरियड पेन बढ़ सकता है।(Image Credit-HerZindagi)

फ्राइड फ़ूड

अत्यधिक फ्राइड फ़ूड में अक्सर योजक और संरक्षक होते हैं जो सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं और पीरियड के लक्षणों को खराब कर सकते हैं।(Image Credit-Onlymyhealth)

ज्यादा नमक वाले फ़ूड

आपके खाने में अतिरिक्त नमक से जल प्रतिधारण और सूजन हो सकती है। जो मासिक धर्म के लक्षणों को और अधिक असुविधाजनक बना सकती है।(Image Credit-ABP News)

अल्कोहल

अल्कोहल यानी की शराब वैसे भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारण होती है। लेकिन पीरियड्स के समय में यह आपके दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकती है। (Image Credit-Jagran)

Disclaimer

प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।(File Image)