पीरियड्स के दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा

महिलाओँ में पीरियड्स का दर्द (Periods Pain) बहुत अहम् मुद्दा होता है। बहुत-सी महिलाओं को पीरियड्स का दर्द इतना तेज होता है कि वो सहन भी नहीं कर पातीं। वैसे तो पीरियड्स के दर्द के पीछे बहुत से कारण होते हैं लेकिन कुछ तरीके हैं जिनसे पीरियड्स के दर्द को दूर किया जा सकता है। (Image Credit: Sky News)

हल्दी

पीरियड्स के दर्द में कच्ची हल्दी या हल्दी का पॉउडर बहुत लाभदायक है। हल्दी में सूजन को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। पीरियड्स के दर्द में हल्दी से आराम मिलता है। (Image Credit: Times of India)

हॉट वॉटर बैग

पीरियड्स के दर्द में हॉट वॉटर बैग के इस्तेमाल से दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसका प्रयोग जाड़ों में बहुत असरदार होता है। खास बात ये है कि इसका बार-बार प्रयोग किया जा सकता है। (Image Credit: Shopsy)

गरम पानी

पीरियड्स के दर्द के दौरान बेहतर है गरम पानी का सेवन किया जाए। इससे ब्लड फ्लो में किसी तरह रुकावट नहीं आती और ब्लड अच्छे से रीलीज होता है। (Image Credit: Zee News)

ठंडे पेय पदार्थ

पीरियड्स के दौरान खासतौर से पहले दिन ठंडे पेय पदार्थ से परहेज रखना चाहिए। इसके साथ ही जरूरी है ठंड-गरम करने से बचें। इसके पहले दिन गरम चीजों का सेवन करें। (Image Credit: Dreamstime.com)

पेट सही रखें

पीरियड्स के दर्द से बचने का सबसे बेहतर इलाज है कि इसके शुरु होने से 2-3 दिन पहले से ही अपने पेट को सही रखने का प्रयास करें। कई बार पेट खराब होने के चलते भी दर्द बढ़ जाता है। (Image Credit: Hindustan)

अजवाइन

पीरियड्स के दर्द के लिए अजवाइन का प्रयोग बहुत अच्छा रहता है। अजवाइन को गरम पानी के साथ लेने से पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है और पेट भी ठीक होता है। (Image Credit: Times Now Navbharat)