सर्दियों में पीरियड्स से कैसे करें डील

पीरियड में महिलाओं को क्रैंप्स होना बिलकुल स्वाभाविक है। एक्सपर्ट्स का कहना है सर्दियों के आते ही मासिक चक्र की अवधि बढ़ जाती है और दर्द भी ज्यादा भयानक हो जाता है। चलिए कुछ टिप्स जानते हैं जिनसे पीरियड्स के दौरान सर्दियों में आराम मिल सकता है

Diet

महावारी में डाइट का अहम रोल होता है। इसमें आयरन भरपूर आहार जैसे हरी सब्जियां, फिश और पालक आदि खाना चाहिए। इसके साथ ही फ्रूट्स भी खाएं। यह आपको हाइड्रेट भी रखेंगे और साथ में आपकी शुगर क्रेविंग्स को भी कम करेंगे।

Exercise

सर्दियों में पीरियड के दौरान हल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए जैसे रनिंग, साइकलिंग, जॉगिंग या फिर स्विमिंग आदि। इसके साथ ही आप योग भी कर सकते हैं यह भी आपके लिए अच्छा रह सकता है। एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Heating pad

अगर आपको बहुत ज्यादा पीरियड क्रैम्प्स हो रहे हैं तो इस स्थिति में हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत ज्यादा राहत मिल सकती है। सर्दियों के मौसम में यह आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है।

Hot shower

सर्दियों में पीरियड्स के दौरान हॉट शॉवर से आपकी बॉडी को काफी रिलैक्स फील होगा। इससे आपका स्ट्रेस भी कम हो सकता है और मसल्स को राहत मिलेगी। आप हाइजीन भी रहेंगे।

Vitamin D3

अगर आपको सर्दियों में बहुत ज्यादा पीरियड क्रैम्प्स हो रहे हैं तो आप विटामिन D3 का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिल सकती है। इसका सेवन आपको पीएमएस और डिस्मेनोरिया दोनों में अच्छे रिजल्ट दे सकता है।