Healthy Monsoon Drinks: ऐसे ड्रिंक्स जो मानसून में आपको रखेंगे स्वस्थ

मानसून बारिश तो लाता है साथ ही साथ मानसून अपने साथ ढेर सारी बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जानिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें पीने से आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा। (Image Credit : Platings + Pairings)

Cucumber Juice

मानसून में खीरे का जूस बना कर पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि खीरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खीरे में पाया जाता है विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के जो कि स्ट्रेंथ और इम्मूनी दोनो ही बूस्ट करता है। (Image Credit : Tia Clara)

Bitter Gourd Juice

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए आप कर सकते हैं करेले के ज्यूस का सेवन जिससे की आपका स्वास्थ मानसून में भी नही बिगड़ेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। करेले में पाया जाता है विटामिन सी और साथ ही साथ इसमें मोजूद होता है एंटीऑक्सीडेंट गुण। (Image Credit : Onlymyhealth)

Bottle Gourd Juice

लौकी का जूस डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है और साथ ही साथ यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्थी बनाए रखता है। यह हमारे पेट में हल्का पन बनाए रखता है और हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है जिससे कि मानसून के सीजन में हम बीमार न पड़ें। (Image Credit : iStock)

Jamun Juice

जामुन का रस अत्यंत ही लाभकारी है पाचन शक्ति से लेकर ब्लड शुगर तक यह कंट्रोल में रखता है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है जो कि मानसून सीजन में आपको सर्दी खांसी और फ्लू से बचाए रखता है और साथ ही साथ आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। (Image Credit : PhotoDune)

Beetroot Juice

बीटरूट का जूस बहुत हेल्थी होता है और इसमें फाइबर, विटामीन सी, पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही सहायक होता है और साथ ही साथ बीटरूट का जूस ब्लड की कमी दूर करता है। (Image Credit : Healthline)