Menopause Myths: मीनोपॉज से जुडी ये मिथ्स जानें

मेनोपॉज आज भी ऐसा विषय है जिसके बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं है। इसके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। यह महिलाओं के जीवन में ऐसा पड़ाव है जिसके बाद महिलाओं को पीरियड आने बंद हो जाते हैं लेकिन इसके साथ काफी मिथ्स जुडी है, जिन्हें खत्म करना बहुत जरूरी है-(Image Credit: Pinterest)

Menopause starts at 30

मेनोपॉज 30 की उम्र में बिल्कुल स्टार्ट नहीं होती है। यह 40 से 58 साल की उम्र में के बीच में रहती है। यह भी एक मिथ है। (Image Credit: Pinterest)

Sex life ends

यह बहुत बड़ी मिथ है की की मेनोपॉज के बाद सेक्स लाइफ बिलकुल खत्म हो जाती है। ऐसा नहीं है, महिलाएं बाद में भी सेक्स एन्जॉय कर सकती हैं लेकिन लिबिडो कम हो सकता है। (Image Credit: Pinterest)

Hot flashes is only symptoms

मेनोपॉज में सिर्फ हॉट फ्लैशेस के लक्षण ही नहीं दिखाई देते। इसमें बहुत सारे लक्षण दिखाई देते हैं और उनके साथ आपको डील करना पड़ता है। (Image Credit: Pinterest)

Weight gain

मेनोपॉज के दौरान आपका वजन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। हार्मोनल इंबैलेंस के कारण ऐसा होना बिल्कुल संभव है लेकिन अगर अच्छी डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखा जाए तो इससे बचा जा सकता है। (Image Credit: Pinterest)

Body doesn't produce hormones

मेनोपॉज के कारण हारमोंस बिल्कुल भी खत्म नहीं होते या बॉडी बनाना बंद नहीं कर देती। ऐसा कहा जा सकता है कि इनके अमाउंट में कमी जरूर आ सकती है। (Image Credit: Pinterest)

Weaker bones

मेनोपॉज के लक्षणों के कारण हड्डियों में कमजोरी आ सकती है लेकिन यह सबको हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ महिलाओं में इतनी क्षमता होती है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। अच्छी डाइट और पोषक तत्वों से इसे मैनेज किया जा सकता है। (Image Credit: Pinterest)