Fruit Juices: खाली पेट कभी ना पिएं ये फ्रूट जूस

फ्रूट के जूस को नॉर्मल तौर पर हेल्दी माना जाता है लेकिन कुछ फ्रूट जूस ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट पीने से आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए जूस लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं ऐसा ना हो कि ये फायदा करने की जगह आपको नुकसान पहुंचा दें। (Image Credit - Alamy, VectorStock, Printrest)

अनानास का जूस

अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम होता है, जिससे जलन और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खाली पेट अनानास का जूस पीने से कुछ सेंसिटिव लोगों को पेट खराब या दस्त जैसी समस्या हो सकती हैं। (Image Credit - Alamy)

क्रेनबेरी जूस

क्रेनबेरी जूस अपने तीखेपन और एसिडिटी के लिए जाना जाता है। खाली पेट इसे पीने से एसिड रिफ्लक्स या पेट में परेशानी का खतरा हो सकता है। सेंसिटिव लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है। (Image Credit - Low Sugar Snax)

साइट्रस जूस (संतरा, अंगूर, नींबू, चूना)

साइट्जूस जूस में ज्यादा मात्रा में एसिड होते हैं इसलिए इसे खाली पेट पीने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ये जूस हमारे स्टमक की लाइन्स को परेशान कर सकते हैं। (Image Credit - Printrest)

चेरी का जूस

चेरी और चेरी के जूस में सोर्बिटोल नाम का एक कम्पाउंड होता है जो बड़ी मात्रा में लैक्सटिव इफेक्ट्स डाल सकता है। खाली पेट चेरी का जूस पीने से पाचन खराब हो सकता है या डायरिया भी हो सकता है। (Image Credit - Wikipedia)

अंगूर का जूस

सेब के जूस की तरह, अंगूर का जूस भी नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। खाली पेट अंगूर का जूस पीने से ब्लड शुगर के लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपका एनर्जी लेवल कम हो सकता है और थकान लग सकती है। (Image Credit - Dreamstime.com)

सेब का जूस

सेब के जूस को नॉर्मली हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन खाली पेट इसे पीने से ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है। क्योंकि सेब में नेचुरल शुगर और ज्यादा मात्रा में फ्रुक्टोज होता है जो आँतों को नुकसान पहुंचा सकता है। (Image Credit - VectorStock)