कारण क्यों आपको अपनी पेशाब नहीं रोकनी चाहिए

अक्सर हम सभी कभी न कभी ऐसी जगह पर फंस जाते हैं जहाँ हमें अपनी पेशाब को रोककर रखना पड़ता है। लंबे समय तक पेशाब रोकने से आपके यूरिन पथ और हेल्थ पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है। आइये जानते हैं आपको पेशन को क्यों नहीं रोकना चाहिए- (Image Credit-OnlyMyHealth)

यूटीआई का खतरा

जब आप अपना पेशाब रोकते हैं। तो आपके यूरिन पथ में मौजूद बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए अधिक समय मिलता है। इससे यूटीआई होने का खतरा बढ़ जाता है।(Image Credit-Medanta)

किडनी पर प्रभाव

लंबे समय तक पेशाब रोकने से आपकी किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। यह बढ़ा हुआ दबाव समय के साथ किडनी के काम में समस्या कर सकता है। जिससे किडनी में पथरी या किडनी से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं।(Image Credit-NavBharat Times)

असुविधा और दर्द

बहुत देर तक पेशाब रोकने से पेट के निचले हिस्से और श्रोणि में असुविधा और दर्द हो सकती है। यह असुविधा परेशान करने वाली होती है और आपकी हेल्थ को प्रभावित करती है।(Image Credit-Medanta)

पेल्विक फ्लोर की मसल्स में वीकनेस

बार-बार पेशाब रोकने से आपके ब्लैडर और पेल्विक अंगों को सहारा देने वाली मांसपेशियां कमजोर होती हैं। यह पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स और पेशाब असंयम जैसी समस्याओं में योगदान करता है।(Image Credit-HerZindagi)

ब्लैडर हेल्थ में खराबी

लगातार पेशाब रोकने से आपके ब्लैडर में खिंचाव होता है। समय के साथ ब्लैडर की ठीक से संकुचन करने और पेशाब को रोकने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।(Image Credit-HealthShots)

पेशाब करने में कठिनाई

जितनी अधिक देर तक आप अपने पेशाब को रोककर रखेंगे। अंत में जब आप शौचालय जाएंगे तो पेशाब करना शुरू करना उतना ही कठिन होता है। इससे ब्लैडर अधूरा खाली होता है। जो यूरिन पथ की समस्याओं में योगदान करता है।(Image Credit-Navbharat times)

Disclaimer

प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।(Image Credit-)