इन संकेतों से समझें कि आप लेबर पेन के नजदीक है
बच्चों के जन्म से पहले महिलाओं को प्रेगनेंसी के 9 महीने बाद तेज दर्द से गुजरना पड़ता है जिसे हम लेबर पेन कहते हैं। चलिए जानते हैं कि लेबर पेन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
बच्चों के जन्म से पहले महिलाओं को प्रेगनेंसी के 9 महीने बाद तेज दर्द से गुजरना पड़ता है जिसे हम लेबर पेन कहते हैं। चलिए जानते हैं कि लेबर पेन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
जब आपकी पीठ में बहुत ज्यादा दर्द होता है तो समझिए लेबर पेन का समय नजदीक आ चुका है।
लेबर शुरू होने से पहले आपको पीरियड में होने वाले क्रैंप्स महसूस होते हैं जिससे पता चल जाता है कि अब आपको लेबर पेन शुरू होने वाली है।
लेबर की नजदीक पहुंचने पर पेल्विक और रेक्टम में प्रेशर बढ़ने लग जाता है।
लेबर पेन शुरू होने से पहले आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है।
लेबर का समय करीब आते ही महिलाओं को थकावट भी रहने लग जाती है और एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है।
लेबर शुरू होने से पहले पानी की थैली फट जाती है और इसके बाद लेबर शुरू हो जाती है। कुछ समय बाद बच्चा पैदा हो जाता है।
लेबर शुरू होने से पहले बच्चा पेल्विस में आ जाता है। इससे महिला को राहत महसूस होती है जिसकी वजह से इसे लाइटनिंग बोला जाता है क्योंकि डायाफ्राम और फेफड़ों पर कम प्रेशर पड़ता है।
{{ primary_category.name }}