जानें IUD के बारे में ये सभी जरुरी बातें
बर्थ कंट्रोल के बहुत सारे तरीके हैं जिनमें से एक IUD है। इसका इस्तेमाल प्रेगनेंसी को रोकने के लिए किया जाता है। चलिए आज इसके बारे में सभी जरूरी बातें जानते हैं-
बर्थ कंट्रोल के बहुत सारे तरीके हैं जिनमें से एक IUD है। इसका इस्तेमाल प्रेगनेंसी को रोकने के लिए किया जाता है। चलिए आज इसके बारे में सभी जरूरी बातें जानते हैं-
यह एक छोटा T शेप का प्लास्टिक डिवाइस है। इसे महिलाओं के यूट्रस में इंसर्ट किया जाता है ताकि प्रेगनेंसी से बचा जा सके।
अगर आप एक बार आईयूडी को इंसर्ट कर लेते हैं तब आपको उस समय तक बर्थ कंट्रोल की चिंता नहीं रहती है जब आपको इसे रिप्लेस करवाना होता है।
आईयूडी दो प्रकार के होते हैं कॉपर और हार्मोनल। इन दोनों के प्लास्टिक फ्रेम होते हैं जो यूट्रस के अंदर टी शेप में ही खुलते हैं।
अगर आपको सर्वाइकल कैंसर या फिर STI है तब आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही प्रेगनेंसी में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आप लॉन्ग टर्म बर्थ कंट्रोल का सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तब IUD आपके लिए बेस्ट सॉल्यूशन है।
आईयूडी 99% प्रभावशाली होते हैं इसका मतलब है की प्रेगनेंसी होने के चांसेस काफी कम होते हैं।
यह आपके लिए एक स्ट्रेस फ्री ऑप्शन है क्योंकि आपको सेक्स से पहले हर बर्थ कंट्रोल का नहीं सोचना पड़ता है।
इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।