Heavy Periods: आप को तो नहीं होता माहवारी में हैवी फ्लो, जानें लक्षण

माहवारी में हैवी फ्लो के कारण महिलाएं बहुत परेशान होती हैं। इसे मेनोरेजिया (Menorrhagia) कहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- पीसीओएस, फाईब्रॉईड, पॉलीप्स और एंडोमेट्रियोसिस आदि हो सकते हैं।(Image Credit:- Everyday Health)

Need To Change Pads oftenly

जिन महिलाओं की भारी माहवारी की शिकायत होती हैं उन्हें पैड को 1-2 घंटे के भीतर बदलना पड़ता है। अगर मेंस्ट्रल कप है तो उसे भी जल्दी ख़ाली करना पड़ता है। (Image Credit:- File Image)

Period Last More Than week

हैवी फ़्लो में माहवारी 7 दिन से ज़्यादा जा सकती है। जब आपको लगे कि पीरियड का समय 7 दिन से बढ़ गया है तब डॉक्टर से सम्पर्क ज़रूर करें। नॉर्मल माहवारी का समय 2 से 7 दिन के बीच होता है। (Image Credit:- File Image)

Need to change pads at night

जब माहवारी में हैवी फ़्लो होता है तब कई बार ज़्यादा ब्लीडिंग के कारण रात को भी पैड बदलने के लिए उठना पड़ता है (Image Credit:- File Image)

Using 2 products at one time

हैवी फ़्लो के कारण एक समय में एक से ज़्यादा पीरियड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जैसे- एक साथ 2 पैड या टैम्पून को बार-बार बदलना पड़े। (Image Credit:- File Image)

Size OF Blood Clots Larger Than normal

फ़्लो के दौरान बड़े ब्लड क्लाट्स पास होते हैं। यह नॉर्मल से बड़े होते हैं। (Image Credit:- File Image)

Bleeding On Clothes

कई बार ब्लड का फ़्लो इतना बढ़ जाता है कि कपड़े या बेडशीट पर निशान लग जाते हैं। जिसके कारण आपको बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। (Image Credit:- File Image)

Lack of energy and tiredness

इसके साथ ज़्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से बॉडी में एनर्जी नहीं रहती है और थकावट रहती है। कई बार साँस भी फूलनें लगती है। (Image Credit:- File Image)

Restricting daily activities

मेन्स्ट्रूअल फ़्लो के कारण दिन में काम भी अच्छे से नहीं होते है क्योंकि बॉडी में कमजोरी आ जाती है। (Image Credit:- File Image)