Low Estrogen: जानिए इसके क्या लक्षण हैं?

महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में एस्ट्रोजन का मुख्य रोल है। प्यूबर्टी के दौरान महिलाओं की यौन डेवलपमेंट में भी इनका हाथ है। शरीर में उनकी कई बार कमी हो जाती है। आईए जानते हैं तब क्या लक्षण दिखाई देते हैं?(Image Credit: Freepik)

Hot Flashes

एस्ट्रोजन की कमी के कारण महिलाओं को हॉट फ्लैशेस में महसूस होने लगते हैं। इसमें गर्दन, चेहरे और छाती के आसपास गर्मी महसूस होने लग जाती है। (Image Credit: Freepik)

Ireregular Periods

जब महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर नहीं आते हैं तब भी एस्ट्रोजन की कमी हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स बहुत पहले, देरी या फिर आते ही नहीं है। (Image Credit: Freepik)

Low Libido

एस्ट्रोजन की कमी के कारण महिलाओं में सेक्स की डिजायर में भी कमी आ जाती है। कई बार मास्टरबेशन में भी मन नहीं लगता है या फिर कभी कभी कोई फेंटेसी और यौन थॉट आता है। (Image Credit: Freepik)

Mood Swings

महिलाओं में मूड स्विंग्स के कई कारण हैं लेकिन एस्ट्रोजन की कमी के कारण भी मूड स्विंग्स दिखाई देने लग जाते हैं ।यह भी इसका एक लक्षण है जिसमें बहुत जल्दी भावनात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। (Image Credit: Freepik)

Depression

एस्ट्रोजन की कमी के लक्षणों में डिप्रेशन भी मौजूद है। इसमें व्यक्ति बहुत खाली और दुखी महसूस करता है। उसका किसी भी चीज में मन नहीं लगता है। (Image Credit: Freepik)

Disclaimer

"इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"(Image Credit: Freepik)