Superfoods For Women: महिलाओं के लिए आयरन से भरपूर ये हैं 8 सुपरफूड

अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी यानी एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी खासकर पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होती है। ऐसे में महिलाओं को इसकी कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

Photo Credit : Pinterest

1. पालक खाने के फायदे

पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ आपकी एनर्जी को भी बढ़ाता है।

Photo Credit : Pinterest

2. चुकंदर खाने के फायदे

चुकंदर हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन सलाद या जूस के रूप में कर सकते है।

Photo Credit : Pinterest

3. अनार खाने के फायदे

अनार में आयरन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता हैं, जो आपकी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं।

Photo Credit : Pinterest

4. किशमिश और खजूर खाने के फायदे

यह दोनों सूखे मेवे शरीर के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं। रोजाना इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

Photo Credit : Pinterest

5. कद्दू के बीज खाने के फायदे

इन छोटे-छोटे बीजों में बड़ा पोषण छिपा हुआ है। इनमें आयरन के साथ-साथ मैग्नीशियम और जिंक भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

Photo Credit : Pinterest

6. ब्रोकली खाने के फायदे

ब्रोकली में आयरन के साथ-साथ विटामिन C के भी गुण मौजूद है, जो आपके शरीर में बेहतर तरीके से आयरन की कमी को पूरा करता है।

Photo Credit : Pinterest

7. राजमा और चना खाने के फायदे

राजमा, चना और मूंग जैसी दालें शाकाहारी महिलाओं के लिए आयरन का एक सबसे बेहतरीन विकल्प होता हैं।

Photo Credit : Pinterest

8. गुड़ खाने के फायदे

गुड़ खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है और मिठास के साथ-साथ इससे जरूरी पोषण भी मिलता है।

Photo Credit : Pinterest