जानिए 5 तरह की मानसिक बीमारियां

शारीरिक रोगों के साथ मानसिक रोगों की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। उनकी जानकारी की कमी होने के कारण हम कई बार सही इलाज नहीं ले पाते। जिसके कारण समस्या काफी गंभीर हो जाती है। आईए जानते हैं पांच मानसिक रोगों के बारे में- (Image Credit: Freepik)

Neurodevelopmental Disorders

इसे डेवलपमेंटल ऑर्डर भी कहा जाता है। यह डिसऑर्डर बच्चों में दिखाई देता है। इस बीमारी में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक विकास में दिक्कत आती है। इन बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास में देरी देखने को मिलती है। चीजों को समझने, बोलने और याद रखने में भी समस्या आती है। (Image Credit: Freepik)

Bipolar

यह एक ऐसा मेंटल डिसऑर्डर है जिसमें आपका मूड, एक्टिविटीज और एनर्जी लेवल में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें डिप्रेशन और मानिया शामिल है। इसमें व्यक्ति के मूड, विचारों और व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है। यह पूरी जिंदगी के लिए भी रह सकता है। (Image Credit: Freepik)

Sleep-Wake Disorders

स्लीप-वेक डिसऑर्डर भी एक तरह की मानसिक बीमारी है जिसमें आपको सोने के पैटर्न में काफी ज्यादा परेशानी आती है। इसका असर हमारे दिनचर्या पर भी पड़ता है। इस डिसऑर्डर में नार्कोलेप्सी, इनसोम्निया और हाइपर्शन आदि शामिल है। (Image Credit: Freepik)

Depressive Disorders

डिप्रेसिव डिसऑर्डर में व्यक्ति को उदासी, खालीपन और चिड़चिड़ा आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें व्यक्ति की भावनाओं में उदासी रहती है और मूड भी खिला-खिला नहीं रहता। इसका असर आपके वजन पर भी देखने को मिलता है। आपका ऐपेटाइट कम और ज्यादा भी हो सकता है। (Image Credit: Freepik)

Anxiety Disorders

एंजायटी डिसऑर्डर भी एक मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति में चिंता या डर बना रहता है। बढ़ते हुए समय के साथ यह बीमारी बढ़ भी सकती है। यह चिंता लगातार बनी रह सकती है और इसका हमारी जिंदगी में काफी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। (Image Credit: Freepik)

Disclaimer

इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। (Image Credit: Freepik)