महिलाओं को विटामिन D की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह हमारे शरीर को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। विटामिन डी सभी के लिए बहुत ही इम्पोर्टें होता है। आइये जानते हैं कि विटामिन डी की कमी से महिलाओं को किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।(Image Credit-Times now Navbharat)

हड्डियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

विटामिन डी आंत में कैल्शियम अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से कैल्शियम का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। (Image Credit-Betul Update)

मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य में समस्याएं

रिसर्च से पता चला है कि विटामिन डी मासिक धर्म चक्र और प्रजनन स्वास्थ्य को सही बनाये रखने में भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी वाली महिलाओं को अनियमित पीरियड्स या प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।(Image Credit-MomJuction)

स्तन स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं

स्तन स्वास्थ्य में विटामिन डी की भूमिका होती है। विटामिन डी का कम स्तर ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़ा होता है।(Image Credit-HerZindagi)

मांसपेशियों में कमजोरी

विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द होता है। जो एक महिला की एक्टिव रहने और मांसपेशियों को बनाए रखने की क्षमता को इफेक्ट कर सकता है। महिलाओं की उम्र बढ़ने के बाद यह ज्यादा परेशान करने वाला होता है।(Image Credit-Style craze)

ऑटोइम्यून बीमारियों का बढ़ता खतरा

कुछ रिसर्च से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी मल्टीपल स्केलेरोसिस, रुमेटीइड गठिया और ल्यूपस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों के खतरे से जुड़ी होती है। जो महिलाओं में बहुत आम हैं।(Image Credit-Dainik Bhaskar)

मानसिक स्थिति संबंधी समस्याएं

कम विटामिन डी का लेवल डिप्रेशन और सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी) जैसी मूड समस्याओं से जुड़ा हुआ है। महिलाओं में इन स्थितियों का अनुभव होने की अधिक संभावना होती है, इसलिए पर्याप्त विटामिन डी लेने से मूड संबंधी समस्याओं के मैनेजमेंट में मदद मिलती है।(Image Credit-Style craze)

हृदय स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं

विटामिन डी की कमी हार्ट डिजीज के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है। मेनोपॉज के बाद की महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है। इसलिए पर्याप्त विटामिन डी का लेवल सुनिश्चित करना हार्ट हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होता है।(Image Credit-m.healthreactive.com)

Disclaimer

प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।(Image Credit-Dainik Tribune)