बांझपन के क्या कारण हो सकते हैं?

बांझपन गर्भवती होने में असमर्थता है। आज के समय में बहुत सारी महिलाएं इसके साथ जुझ रही हैं। एक साल तक असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद भी जब प्रेगनेंसी नहीं होती है तो उसे बांझपन माना जाता है। चलिए इसके कारण जानते हैं-

Endometriosis

एंडोमेट्रियोसिस का प्रभाव महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। इस स्थिति में यूट्रस की लाइनिंग के समान टिशू यूट्रस के बाहर बढ़ने लगते हैं।

Ovulation Disorder

ओवुलेशन एक ऐसा समय होता है जब ओवरी में एग रिलीज होता है लेकिन अगर हर महीने ऐसा नहीं होता है तो बांझपन की समस्या हो सकती है।

PCOS

यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जिसमें महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है और यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता के ऊपर बहुत असर डालता है।

Tubal Obstruction

इस स्थिति में फैलोपियन ट्यूब में रुकावट के कारण अंडे और शुक्राणु का मिलन नहीं हो पाता। फैलोपियन ट्यूब में रुकावट के कारण PID या STI हो सकते हैंI

Age

बढ़ती हुई उम्र भी बांझपन का कारण बनती है क्योंकि अंडों की गुणवत्ता और मात्रा कम होने लग जाती है।

Unexplained Infertility

इस स्थिति में डॉक्टर बांझपन का कारण का पता नहीं लगा पाते हैं। ऐसी स्थिति में एग सही समय पर रिलीज नहीं होता है, स्पर्म और एग एक-दूसरे से मिलते नहीं है या फैलोपियन ट्यूब तक एग पहुंच नहीं पाता है।

Lifestyle Factors

स्मोकिंग और अल्कोहल की खपत, स्ट्रेस, खान-पान की गलत आदतें और कम शारीरिक गतिविधियां आदि कारण हो सकते हैं।

Disclaimer

इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।