Copper T for Women: कॉपर टी क्या है? क्या यह महिलाओं के लिए एक सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय है?

कॉपर टी क्या है और क्या यह सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय है? जानें इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी, ताकि सही निर्णय ले सकें।

Photo Credit : apa

कॉपर टी क्या है?

कॉपर टी एक गर्भनिरोधक उपकरण (IUD) है, जो गर्भधारण रोकने में मदद करता है। यह तांबे (कॉपर) से बना होता है और इसे गर्भाशय में लगाया जाता है।

Photo Credit : fpnsw

कॉपर टी कैसे काम करता है?

तांबा स्पर्म को कमजोर कर देता है, जिससे अंडाणु निषेचित नहीं हो पाता। यह हार्मोनल गर्भनिरोधक से अलग होता है और प्राकृतिक हार्मोनल बैलेंस नहीं बिगाड़ता।

Photo Credit : healthline

कॉपर टी कितने समय तक काम करता है?

एक बार लगवाने के बाद 5 से 10 साल तक असरदार रहता है। जब चाहें, डॉक्टर की मदद से इसे हटवाया जा सकता है।

Photo Credit : healthline

कॉपर टी के फायदे

लंबे समय तक प्रभावी हार्मोनल बदलाव नहीं गर्भनिरोधक गोलियों से बेहतर विकल्प ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं भी इस्तेमाल कर सकती हैं

Photo Credit : healthline

कॉपर टी के संभावित साइड इफेक्ट्स

कुछ महिलाओं को हो सकते हैं: पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग या ऐंठन पीठ या पेट में हल्का दर्द शुरुआती दिनों में स्पॉटिंग

Photo Credit : healthline

कॉपर टी कौन नहीं लगवा सकता?

अगर किसी को पेल्विक इंफेक्शन, अनियमित पीरियड्स या एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

Photo Credit : healthline

कॉपर टी लगवाने की प्रक्रिया

इसे डॉक्टर क्लिनिक में 5-10 मिनट में आसानी से लगा सकते हैं। पीरियड्स के दौरान लगवाना बेहतर होता है, ताकि कम दर्द हो।

Photo Credit : healthline

क्या यह आपके लिए सही है?

कॉपर टी एक सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक उपाय है, लेकिन इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Photo Credit : healthshots

Disclaimer

इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।