Advertisment

Benefits of Kiwi: क्या आप जानते हैं कीवी खाने का सही समय?

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update

आइये हम आपको कीवी खाने के सही समय के बारे में जानकारी देते हैं। माना गया है कि सुबह खाली पेट कीवी का सेवन हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि कीवी में विटामिन सी, विटामिन के जैसे अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन सेल्स को बेहतर बनाते हैं।

Advertisment

अगर आप दिन की शुरुआत 1 कीवी के साथ करने लगेंगे तो आपको यह 5  हेल्थ बेनिफिट मिलेंगे:

1. इम्यून सिस्टम को मजबूत करना 

कीवी में काफी एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको कोई भी बीमारी जल्दी नहीं हो पाती।

Advertisment

2. प्रेगनेंसी के दौरान कीवी के फायदे 

किवी में फोलिक एसिड काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे के मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण है। कीवी के सेवन से बच्चे का न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाव किया जा सकता है। डिलीवरी के दौरान होने वाली सर्जरी से महिला के शरीर में जो भी घाव होते हैं, उन्हें कीवी के सेवन से जल्दी हील किया जा सकता है।

3. अर्थराइटिस पेशेंट्स के लिए फायदेमंद 

Advertisment

कीवी एंटी-इन्फ्लेमेटरी होता है। अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है, तो कीवी को रोज खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। अगर आपका शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

4. ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद 

 किवी में पाए जाने वाले एंटी थ्रोम्बोटिक गुण आपके शरीर में क्लॉटिंग नहीं होने देता,  इसके नियमित सेवन से आपको हार्ट-अटैक आने के चांसेस कम हो जाते हैं और आप बी.पी. की समस्या से भी बचे रहते हैं।

5. एंटी इंफ्लेमेटरी गुण 

कीवी विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है, इसके नियमित सेवन से आपको होने वाली एक्ने की समस्या से आराम मिलेगा और त्वचा में चमक बनी रहेगी। वैसे भी! निरोगी शरीर चाहिए तो नियमित रूप से एक  फल का सेवन जरूर करें।

कीवी
Advertisment