/hindi/media/media_files/YW2KJimuos4WFEb79nEy.jpg)
महिलाओं के लिए वेजाइल हेल्थ के बारे में जानकारी रखना बहुत जरुरी होता है। वेजाइना का हेल्दी होना और साफ़-सुथरा रहना महिलाओं के फुल बॉडी हेल्थ के लिए भी जरुरी है। वजाईना के गंदे या इन्फेक्शन वाले होने से महिलाओं में कई तरह के समस्याएं हो सकती हैं। बैड वेजाइन हेल्थ का असर सेक्शुअल लाइफ पर भी पड़ता है।
Vaginal Discharge: वजाइना से हो रहे वाइट डिस्चार्ज को न करें इग्नोर
महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज एक आम समस्या है। इसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। हालांकि, कई बार यह समस्या घातक बन सकती है। इस समस्या के दौरान महिलाओं के पेट और कमर में दर्द होने लगता है। इस परेशानी को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं तरह-तरह की दवाईयों का सेवन करती हैं, जिसका कई बार शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशानी हैं? इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
अमरुद के पत्तों का पानी
इसके लिए आपको अमरूद के पत्तों को पानी में उबालना होगा। इसे तब तक उबालें जब तक कि पत्तों का सारा रस न निकल जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। दिन में कम से कम दो बार इसे पिएं। जिस तरह अमरूद खाने के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसका पत्ता में भी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कॉर्बोहाइड्रेट पाया जाता है। ऐसे में आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम कर सकते हैं। इससे वेजाइना में खुजली भी नहीं होगी।
तुलसी और शहद का ड्रिंक
तुलसी का उपयोग चाय से लेकर काढ़ा तक में किया जाता है। अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है, तो आप इसका सेवन कर सकती हैं। मिक्सी में तुलसी और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें शहद डालें। दिन में दो बार इस ड्रिंक को पिएं। इसके अलावा आप दूध के साथ भी तुलसी भी पी सकते हैं।
मेथी के बीज
जिस तरह मेथी का तड़का लगाकर कढ़ी का स्वाद बढ़ाया जाता है। उसी तरह इसका सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से निजाप पाने के लिए आपको पानी में मेथी के दाने रातभर भिगोकर रखने होंगे। फिर इसका छान लें और सुबह खाली पेट पिएं। यह सबसे कारगर घरेलू उपाय है।
आंवला को बनाएं डाइट का हिस्सा
आवंला एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आवंला खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसलिए आपको इस अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि आप आवंला को किसी भी तरह से खा सकते हैं। यानी कच्चा, पाउडर और मुरब्बा आदि। नियमित रूप से आवंला खाने से व्हाइट डिस्चार्ज कम होने लगेगा।