Nail Colour: क्यों ध्‍यान से देखें अपने नाखूनों का रंग ?

Nail Color and Health: नाखूनों का रंग हमारी सेहत के कई पहलुओं का दिखाता है, और इसे नजरअंदाज करना हमारी स्वास्थ्य जागरूकता को कम कर सकता है। नाखूनों का साधारण गुलाबी रंग यह दर्शाता है कि हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही है और ऑक्सीजन का लेवल भी नॉर्मल है। जब नाखूनों का रंग बदलता है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकतें है, जो हमारे लिए चिंता का विषय बन सकता है लेकिन कई लोग नाखूनों को केवल सौंदर्य की नजरों से देखते हैं, हालाकि असल में नाखूनों की स्थिति और रंग हमारे शरीर या स्वास्थ्य के अंदर क्या चल रहा है किस चीज की कामी है यह संकेत दे सकता है।

1. स्वास्थ्य का संकेत

नाखूनों का रंग हमारे स्वास्थ्य की स्थिति का संकेत देता है। किसी भी बदलाव से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

2. इंफेक्शन का संकेत

पीले नाखून अक्सर फंगल इंफेक्शन या अन्य संक्रमणों का संकेत हो सकते हैं। इस पर ध्यान देने से सही समय पर उपचार किया जा सकता है।

3. ऑक्सीजन लेवल

नीले या बैंगनी नाखून खून में ऑक्सीजन की कमी को दर्शाते हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

4. पोषण की कमी

नाखूनों का कमजोर या असामान्य रंग पोषण की कमी, जैसे कि विटामिन की कमी, का संकेत हो सकता है।

5. लिवर स्वास्थ्य

सफेद या हल्के रंग के नाखून लिवर संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं, जैसे हेपेटाइटिस।

6. भावनात्मक स्वास्थ्य

नाखूनों में बदलाव कभी-कभी तनाव या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत कर सकते हैं।

7. आहार की क्वॉलिटी

नाखूनों के रंग में बदलाव से यह पता चलता है कि क्या आप संतुलित आहार ले रहे हैं या नहीं।