मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं ये आसान एक्ससरसाइज़

मूड स्विंग्स की समस्या हर किसी को हो सकती है लेकिन महिलाओं को यह ज्यादा होता है ऐसे में उन्हें जरूरत होती है कुछ ऐसे काम करने से जिनसे इन मूड स्विंग्स को कम किया जा सकता है और रोका जा सकता है। आइये जानते हैं मूड स्विंग्स कम करने के लिए एक्ससरसाइज़-(Image Credit-File Image)

गहरी सांस लेना

अपने मूड स्विंग्स को कम करने के लिए गहरी साँस लें, चार तक गिनती तक अपनी नाक से गहरी सांस लें, चार गिनती तक अपनी सांस को रोककर रखें और फिर अपने मुंह से चार बार तक धीरे-धीरे सांस छोड़ें। कई बार दोहराएँ।(Image Credit-File Image)

जर्नलिंग

यह मूड स्विंग्स को कम करने के एक बहतरीन तरीका है। अपने विचारों और इमोशंस को एक जर्नल में लिखें। जर्नलिंग आपको अपने इमोशंस को समझने और अपने मनोदशा के बदलावों के बारे में जानकरी प्राप्त करने में मदद करती है।(Image Credit-File Image)

माइंडफुलनेस मेडिटेशन

माइंडफुलनेस मेडिटेशन आपके मूड स्विंग्स को कम कर करता है। इसके लिए एक शांत जगह ढूंढें, आराम से बैठें या लेटें और अपनी सांस या शांत करने वाली बातों पर ध्यान केंद्रित करें। (Image Credit-File Image)

क्रिएटिव वर्क

यह आपके मूड को बदलने में आपकी मदद करता है। पेंटिंग, राइटिंग या शिल्पकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हों। (Image Credit-File Image)

शारीरिक व्यायाम

पैदल चलना, योग या स्ट्रेचिंग जैसे हल्के व्यायाम करते रहें। व्यायाम से एंडोर्फिन निकलता है, जो मूड में सुधार कर सकता है और मूड स्विंग्स को कम कर सकता है।(Image Credit-File Image)

Disclaimer

प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।(Image Credit-File Image)