First Sex के समय डर को काबू करने के तरीके

पहली बार सेक्स के दौरान उत्सुकता के साथ-साथ डर या नर्वसनेस हो सकती है और यह स्वभाविक है। चलिए इसे मैनेज करने के तरीके जानते हैं-

खुलकर बातचीत करें

अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत जरूर करें। अपने डर, चिंताएं और उम्मीदें शेयर करना न केवल राहत देता है बल्कि पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को मजबूत करता है।

सहमति और सीमाएं

सहमति का सम्मान करना और सीमाओं को स्थापित करना महत्वपूर्ण है। इससे आपको और आपके पार्टनर को सुरक्षित महसूस होता है।

खुद को एजुकेट करें

सेक्स के बारे में बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है। इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा। इसके साथ ही सही सेक्स एजुकेशन लेना बहुत जरूरी है।

धीरे-धीरे शुरुआत करें

फोरप्ले के साथ शुरुआत करें। यह न केवल आप दोनों को समय देता है बल्कि शारीरिक रूप से तैयार भी करता है।

गहरी साँस लें

धीमी और गहरी सांस लेने से स्ट्रेस कम हो सकता है। इससे आपका माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स होंगे।

अपने शरीर को जानें

अपने शरीर के साथ सहज होना महत्वपूर्ण है। अपने शरीर को जानने से आपको अपनी इच्छाएं और सीमाएं समझने में मदद मिलती है।

परफेक्शन का पीछा छोड़ें

पहली बार गलतियां हो सकती है और यह बिल्कुल नॉर्मल है। ऐसे में धैर्य रखें। अपने आप को और पार्टनर को समय दें।