World Athletics Day पर जानें भारत की टॉप महिला एथलीट्स के बारे में

7 मई का दिन दुनिया वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के रूप में मनाती है। इस विशेष दिन पर आइए जानते हैं ऐसी महिला एथलीट्स के बारे में जिन्होंने इस पुरुषप्रधान क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की और भारत को गर्वान्वित महसूस कराया साथ ही और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी

Photo Credit : Pintrest

कर्णम मल्लेश्वरी

इन्होंने सन् 2000 में सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतकर ओलंपिक में पदक जीतने वालीं पहली महिला बनी। उन्होंने ने भारत के लिए इतिहास रचा क्योंकि वो वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली शख्स है। उन्होंने कुल 240 किलोग्रा वजन उठाया था।

Photo Credit : Pintrest

साइना नेहवाल

हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना बैडमिंटन की खिलाड़ी है। ‘शॉटलर क्वीन’ कही जाने वाली साइना ने भारत के लिए बैडमिंटन में पहला मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए। 2016 में साइना को पद्म भूषण मिला है।

Photo Credit : Pintrest

मैरीकॉम

मणिपुर से आने वाली मैरी कॉम को "मैग्निफिसेंट मैरी" कहा जाता है। मैरी पुरुषों के खेल माने जाने वाले मुक्केबाजी में छह बार की वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन हैं। इन्होंने ओलंपिक में 2012 के लन्दन ओलंपिक में कांस्य पदक और 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक मिला है। उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

पी.वी. सिंधु

बैडमिंटन की खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने भारत को कई बार सम्मानित होने का अवसर दिया है। 2016 रियो में सिल्वर और 2020 टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल के साथ दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है पीवी सिंधु। मलेशिया में होने वाले 2024 बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही है

Photo Credit : Pintrest

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2016 के रियो में कुश्ती में ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता और टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुई। इसके अलावा 2014 के कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता है।

Photo Credit : Pintrest

मीराबाई चानू

मीराबाई चानू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीते है। इन्हें पद्मश्री और मेजर ध्यानचंद सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

Photo Credit : Pintrest

मनु भाकर

मनु भाकर भारत की सबसे सफल महिला निशानेबाज है। ओलंपिक खेलों में 2 पदक, एशियन गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में 7 पदक और विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप में 22 पदक जीते है। पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ओलंपिक में कई पदक जीतने ली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी।

Photo Credit : Pintrest