यंग एडल्ट्स के बीच मिसोजिनी को ऐसे करें कम

यंग एडल्ट्स के बीच में मिसोजिनी जैसी चीजें बढ़ती जा रही हैं। लगातार म्यूजिक के लिरिक्स, पापुलर टेलिविजन शो, मैगजीन, मूवी, वीडियो गेम्स इत्यादि से ऐसी रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा मिलता है। यंग एडल्ट्स के बीच मिसोजिनी को कम करना बहुत जरूरी हो गया है। (Image Credit - NewYorkTimes)

डिग्रेडेशन को डिफाइन करें

बहुत सारे यंग एडल्ट्स को यह पता ही नहीं होता है कि ऐसे कौन से बिहेवियर हैं जो मिसोजिनी और सेक्शुअल हैरेसमेंट को दर्शाते हैं। इसलिए ऐसी बातें उन्हें क्लीयरली एक्सप्लेन करें। (Image Credit - Freepik)

चीज़ों को सुधारें

यदि कभी आप यंग एडल्ट्स के बीच में ऐसे जोक करते या सेक्सिस्ट और मिसोजिनी भरी बातें करते सुने तो उसी समय उनको टोके और इस बिहेवियर के खिलाफ आवाज उठाएं। (Image Credit - Freepik)

मीडिया का क्रिटिकल कंज्यूमर बनना सिखाएं

उन्हें यह सिखाएं कि मीडिया में दिखाई गई हर चीज को ना अपनाएं और उनका क्रिटिकल कंज्यूमर बने। सही और गलत को समझें। (Image Credit - Freepik)

उनके साथ यदि कोई ऐसा व्यवहार करे तो क्या करें यह सिखाएं

कई बार यंग एडल्ट्स और टीनएजर्स को खुद भी पता नहीं होता है कि उनको डिग्रेड किया गया है या उनकी हरासमेंट हुई है। उन्हें कई बार यह सब एक मज़ाक लगता है। ऐसे में उन्हें इस बारे में पहले से ही सिखाना जरूरी है। ताकि वह इसके खिलाफ आवाज उठा पाएं। (Image Credit -Freepik)

सेल्फ वर्थ सिखाएं

यंग एडल्ट्स डिग्रेडेशन और हरासमेंट के लिए बहुत वल्नरेबल होते हैं। वह ज्यादातर चीजों के लिए पेरेंट्स का अप्रूवल चाहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी सेल्फ वर्थ के बारे में समझाएं। उनके सेल्फ एस्टीम का अच्छा होना जरूरी है। (Image Credit -Freepik)