जानिए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

इस महीने की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। अब रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चलिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में जानते हैं-

Photo Credit : Rekha Gupta Via Instagram

ABVP से राजनीतिक करियर शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की जब उन्होंने ABVP को ज्वाइन किया।

Photo Credit : X

स्टूडेंट विंग की सचिव

1994-95 तक रेखा गुप्ता दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव रहीं।

Photo Credit : Alka Lamba Via X

DUSU की अध्यक्ष

1996-97 तक रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं।

Photo Credit : LG Delhi Via X

BJP युवा मोर्चा

2003-04 तक BJP युवा मोर्चा की सचिव और 2004-06 तक राष्ट्रीय सचिव बनी रहीं।

Photo Credit : Nirmala Sitharaman Via X

MCD अध्यक्ष

रेखा गुप्ता 2007-09 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष रह चुकी हैं जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण अभियान का नेतृत्व किया।

Photo Credit : LG Delhi Via X

राष्ट्रीय कार्यकारिणी

2010 से रेखा गुप्ता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।

Photo Credit : LG Delhi Via X

भाजपा महिला मोर्चा

रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Photo Credit : X

काउंसलर

2007 में पहली बार उन्हें उत्तरी पीतमपुरा वार्ड, दिल्ली से काउंसलर चुना गया। 2012 में दूसरी बार उन्हें फिर से काउंसलर चुना गया।

Photo Credit : LG Delhi Via X

सुमेधा योजना

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला छात्रा की उच्च शिक्षा के लिए रेखा गुप्ता ने सुमेधा योजना को शुरू किया।

Photo Credit : BJP Via X

शालीमार बाग विधानसभा चुनाव

रेखा गुप्ता इस सीट से 2015 और 2020 में चुनाव हार गई लेकिन 2025 में फिर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की

Photo Credit : DD News Via X