Women And Travel: सोलो ट्रिप के लिए सबसे किफायती स्थान

कभी कभार महिलाओं को अपनी व्यस्त जीवन में थोड़ा सा समय निकालकर खुद को पैंपर करना चाहिएI नए स्थानों को एक्सप्लोर करते-करते आप खुद को भी नई नजरिए से जान सकते हैI इससे अपने आप से जुड़ाव और सेल्फ लव भी बढ़ता हैI (image credit- Tripadvisor)

जयपुर, राजस्थान (बजेट: INR 1,500 - 3,000 प्रति दिन)

'द पिंक सिटी' के नाम से जाना जाने वाला जयपुर इतिहास, संस्कृति और बाजारों का एक अद्भुत स्थल है। हवा महल और आमेर किले जैसे स्थान का दर्शन करें और यहां के हैंड क्राफ्ट्स कपड़े और स्ट्रीट फूड का मजा ले।(image credit- Vogue India)

मैकलियोड गंज, हिमाचल प्रदेश (बजेट: INR 800 - 1,500 प्रति दिन)

हिमालय की गोद में बसा, मैकलियोड गंज प्रकृति प्रेमियों और स्पिरिचुअल लोगों के लिए स्वर्ग है। दलाई लामा के मंदिर का दौरा करे, खूबसूरत धौलागढ़ रेंज का प्रदर्शन करे और तिब्बती व्यंजनों का आनंद ले। (image credit- logout.worls)

पुडुचेरी, तमिलनाडु (बजेट: INR 1,200 - 2,500 प्रति दिन)

फ्रेंच संस्कृति से प्रभावित पुडुचेरी अपनी आकर्षक वास्तुकला, प्राचीन समुद्र तटों और रमणीय कैफे के साथ एक शांत वातावरण प्रदान करता है। ऐतिहासिक व्हाइट टाउन जरूर जाए, समुद्र तट पर वॉटरस्पोर्ट्स या योग का आनंद ले और स्वादिष्ट फ्रेंच डिश का आनंद लेI (image credit- The Times Of India)

पुष्कर, राजस्थान (बजेट: INR 800 - 1,500 प्रति दिन)

अपनी स्पिरिचुअलिटी और संस्कृति के लिए जाना जाने वाला, पुष्कर एक अद्वितीय अनुभव के लिए सही जगह है। पुष्कर झील, प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर की यात्रा करे, सुंदर पुष्कर शहर के आसपास ऊंट सफारी या ट्रैकिंग में भाग और यहां की संस्कृति का आनंद उठाएI (image credit- Tour My India)

हम्पी, कर्नाटक (बजेट: INR 800 - 1,500 प्रति दिन)

एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, हम्पी प्राचीन अवशेष का खजाना है। विजया विट्ठल मंदिर का परिदर्शन करे, पौराणिक हम्पी बाज़ार में घूमे, बाइक रेंट पर लेकर वहां के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाए या तुंगभद्रा नदी के किनारे आराम करे। (image credit- Food Fashion Party)

अलेप्पी, केरल (बजेट: INR 1,500 - 3,000 प्रति दिन)

अपने बैकवाटर और हाउसबोट अनुभवों के लिए प्रसिद्ध, अलेप्पी प्रकृति के बीच शांति प्रदान करता है। वहां के हाउसबोट में आवश्य ठहरे और बैकवॉटर के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाएI आयुर्वेदिक मसाज से लेकर अलेप्पी के केनल का सैर करेI (image credit- Third Eye Traveller)