असम की खूबसूरत जगहें: "2025 में घूमने लायक 52 जगहों" की लिस्ट में चौथा स्थान

न्यूयॉर्क टाइम्स की "2025 में घूमने लायक 52 टॉप जगहों की लिस्ट में असम ने चौथा स्थान हासिल किया है। चलिए असम की घूमने लायक जगहों के बारे में जानते हैं-

Kaziranga National Park

यह यूनाइटेड वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहां पर आप एलीफेंट सफारी और जीप सफारी कर सकते हैं।

Majuli Island

ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा माजुली दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है जो एक सांस्कृतिक केंद्र है। यहां पर आप पारंपरिक असमिया संस्कृति, डांस और संगीत का अनुभव कर सकते हैं।

Kamakhya Temple

कामाख्या मंदिर असम के गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित है जो देवी कामाख्या को समर्पित है। यह प्रथाओं के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित केंद्रों में से एक है।

Kakochang Waterfalls

40 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ यह झरना प्राकृतिक तालाब में गिरता है। चारों ओर चाय और कॉफी के बागानों सहित हरियाली है।

Jorhat

भारत की चाय की राजधानी कहे जाने वाले जोरहाट के आसपास हरे-भरे चाय के बागान हैं। असम के लिए शहर यह सांस्कृतिक और व्यावसायिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।

Umananda Island

ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में स्थित उमानंदा सबसे छोटा नदी द्वीप है। अंग्रेजों ने इसकी संरचना के कारण इस द्वीप का नाम मयूर द्वीप रखा।

Manas National Park

यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, एक एलीफेंट रिजर्व और असम में एक बायोस्फीयर रिजर्व है। यह पार्क हिमालय की तलहटी में स्थित है।