जानिए महाराष्ट्र में घूमने के लिए 8 बेहतरीन जगहें

महाराष्ट्र पश्चिमी भारत का फेमस राज्य है। यह मुख्य रूप से फिल्म उद्योग के लिए जाना जाता है। लेकिन यह राज्य अपने ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और शहरों के लिए भी बहुत मशहूर है। आइये जानते हैं यहाँ घूमने के लिए कुछ फेमस प्लेसेज के बारे में-(Image Credit-Unsplash)

पुणे

पुणे को "पूर्व का ऑक्सफोर्ड" कहा जाता है। पुणे अपने शैक्षणिक संस्थानों, मौसम और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। घूमने के लिए आगा खान पैलेस, शनिवार वाडा, ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिज़ॉर्ट और कई हिल स्टेशन यहाँ मौजूद हैं।(Image Credit-Mapofholiday)

मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ऐतिहासिक स्थलों, आधुनिक गगनचुंबी इमारतों, बाजारों और बेहतरीन नाइटलाइफ़ के लिए फेमस प्रदान है। यहाँ घूमने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, एलीफेंटा गुफाएं हैं, यहाँ आप फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।(Image Credit-Housing)

महाबलेश्वर

लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर अपने लुभावने दृश्यों, हरे-भरे स्थानों और बेहतरी जलवायु के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र अपने स्ट्रॉबेरी खेतों के लिए प्रसिद्ध है और ट्रैकिंग, नौकायन और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों का यहाँ आनंद लिया जा सकता है। (Image Credit-NDTV.IN)

औरंगाबाद

यह शहर कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का का प्रमुख स्थान है। जिसमें प्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं भी शामिल हैं। जो प्राचीन रॉक-कट वास्तुकला और आश्चर्यजनक बौद्ध, हिंदू और जैन मूर्तियों का प्रदर्शन करती हैं।(Image Credit-POPXO Marathi)

नासिक

"भारत की वाइन राजधानी" के रूप में जाना जाने वाला नासिक अपने अंगूर के बागानों और वाइनरी के लिए प्रसिद्ध है। वाइन पर्यटन के अलावा शहर कुंभ मेले का भी आयोजन करता है और यहाँ प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्थल उपलब्ध हैं। (Image Credit-HerZindagi)

पंचगनी

महाराष्ट्र का एक और आकर्षक हिल स्टेशन पंचगनी अपनी हरी-भरी घाटियों, स्ट्रॉबेरी के खेतों और पुरानी औपनिवेशिक शैली की इमारतों के लिए जाना जाता है। यह आसपास के सह्याद्री पर्वत के खूबसूरत दृश्यों को प्रस्तुत करता है। (Image Credit-On a cheap trip)

सिंधुदुर्ग किला

मालवन के तट पर स्थित सिंधुदुर्ग किला एक ऐतिहासिक समुद्री किला है जो अपनी प्रभावशाली वास्तुकला और समुद्री इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां नाव से जाया जा सकता है और महाराष्ट्र के अतीत की झलक को महसूस किया जा सकता है। (Image Credit- Maharashtra Tourism)

भीमाशंकर

प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल भीमाशंकर भगवान शिव को समर्पित भीमाशंकर मंदिर के लिए जाना जाता है। यह पश्चिमी घाट का भी हिस्सा है और प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह स्थान १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। (Image Credit-Iyatta)